अमरीकी राष्ट्रपति ने धमकी दी है कि यदि सीरिया के राष्ट्रपति ने अपनी सेना को इस देश की वायु सीमा में प्रवेश करने वाले अमरीकी युद्धक विमानों को मार गिराने का आदेश दिया तो सीरिया का रक्षा तंत्र ध्वस्त कर दिया जाएगा।
न्यूयॉर्क टाइम्ज़ की रविवार की रिपोर्ट के अनुसार बराक ओबामा ने यह बयान आईएस के ख़िलाफ़ वाशिंग्टन की स्ट्रेटिजी के बारे में भाषण से पहले वाइट हाउस में एक बैठक में यह बयान दिया। ओबामा ने बुधवार को अमरीकी सेना को आदेश दिया कि आईएस के ख़िलाफ़ व्यापक स्तर पर बमबारी करे और सीरिया में हवाई हमले शुरु करे। न्यूयॉर्क टाइम्ज़ की रिपोर्ट में आया है कि ओबामा ने कहा कि यदि बश्शार असद ने इस काम का साहस किया तो वे अमरीकी सेना को सीरिया के रक्षा तंत्र को नष्ट करने का आदेश देंगे क्योंकि उनके अनुसार सीरिया के रक्षा तंत्र के स्पष्ट होने के मद्देनज़र उसे निशाना बनाना आईएस को निशाना बनाने से ज़्यादा आसान होगा।”
न्यूयॉर्क टाइम्ज़ की रिपोर्ट के अनुसार अमरीकी राष्ट्रपति ने इसी प्रकार कहा कि आईएस ने जेम्ज़ फ़ोली और स्टीवन सॉटलॉफ़ को मार कर बहुत बड़ी ग़लती की क्योंकि इस कृत्य के परिणाम में उत्पन्न होने वाले आक्रोष ने अमरीकी जनमत सैन्य कार्यवाही का समर्थन करने के लिए प्रेरित किया।
बराक ओबामा ने बुधवार को टेलीविजन पर भाषण में कहा कि सीरिया और इराक़ में आईएस के ख़िलाफ़ सैन्य कार्यवाही में कोई झिझक नहीं दिखाएंगे। ओबामा ने कहा कि अमरीका इस आतंकवादी गुट के ख़तरों को कम करने के लिए व्यापक गठजोड़ का नेतृत्व करेगा।
अमरीकी रक्षा मंत्रालय पेन्टगॉन के अनुसार अमरीका अब तक इराक़ में आईएस के ठिकानों पर 150 से ज़्यादा हवाई हमले कर चुका है।
इस बीच सीरिया के विदेश मंत्री वलीद मोअल्लिम ने अमरीका और उसके घटकों को इस देश की भूमि में आईएस के ठिकानों पर हमलों की ओर से सचेत किया है।
वलीद मोअल्लिम ने अगस्त में दमिश्क़ में कहा था कि दमिश्क़ सीरिया की संप्रभुत्ता के सम्मान में और संयुक्त राष्ट्र संघ के प्रस्तावों के अनुसार क्षेत्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर आतंकवाद से संघर्ष के लिए सहयोग देने के लिए तय्यार है। उन्होंने कहा कि सीरियाई सरकार के समन्वय से आईएस और जिब्हतुन नुसरा से निपटने के लिए अमरीका और ब्रिटेन सहित सबका स्वागत है।
15 सितंबर 2014 - 18:44
समाचार कोड: 637987
अमरीकी राष्ट्रपति ने धमकी दी है कि यदि सीरिया के राष्ट्रपति ने अपनी सेना को इस देश की वायु सीमा में प्रवेश करने वाले अमरीकी युद्धक विमानों को मार गिराने का आदेश दिया तो सीरिया का रक्षा तंत्र ध्वस्त कर दिया जाएगा।