15 सितंबर 2014 - 18:38
सीरिया संकट के समाधान हेतु सामूहिक प्रयास की आवश्यकता

सीरिया के मामले में संयुक्त राष्ट्रसंघ के प्रतिनिधि ने कहा है कि सीरिया संकट के समाधान के लिए सामूहिक रूप से कार्यवाही करने की आवश्यकता है।

सीरिया के मामले में संयुक्त राष्ट्रसंघ के प्रतिनिधि ने कहा है कि सीरिया संकट के समाधान के लिए सामूहिक रूप से कार्यवाही करने की आवश्यकता है।
स्टीफन डी-मेस्टोरा ने सोमवार को अरब संघ के प्रमुख नबील अलअरबी के साथ भेंट में बताया कि भेंटवार्ता में सीरिया तथा इराक़ की वर्तमान स्थिति तथा सीरिया के पलायनकर्ताओं के विषय पर विचार-विमर्श किया गया।
उन्होंने कहा कि सीरिया संकट को सामूहिक प्रयासों से हल किया जा सकता है। राष्ट्रसंघ के विशेष प्रतिनिधि ने कहा कि सीरिया में उत्पन्न हुई अमानवीय स्थिति को यथाशीघ्र समाप्त किया जाए।
सीरिया के मामले में संयुक्त राष्ट्रसंघ के विशेष प्रतिनिधि स्टीफन डी-मेस्टोरा ने कुछ दिन पहले सीरिया के राष्ट्रपति के साथ भेंट में बल देकर कहा था कि सीरिया संकट का समाधान परस्पर सहयोग से किया जाना चाहिए।