14 सितंबर 2014 - 14:49
इराक़ में विदेशी सैनिकों को कड़ी चेतावनी

इराक़ की हिज़बुल्लाह ब्रिगेड के कमांडर ने इस देश के वरिष्ठ धर्मगुरूओं और सरकार से मांग की है कि आतंकवाद से संघर्ष के बहाने विदेशी सैनिकों के किसी भी प्रकार के प्रवेश का वे विरोध करें।

इराक़ की हिज़बुल्लाह ब्रिगेड के कमांडर ने इस देश के वरिष्ठ धर्मगुरूओं और सरकार से मांग की है कि आतंकवाद से संघर्ष के बहाने विदेशी सैनिकों के किसी भी प्रकार के प्रवेश का वे विरोध करें। इराक़ की हिज़बुल्लाह ब्रिगेड के कमांडर शेख़ अब्बास अलमुहम्मदावी ने घोषणा की है कि देश के समस्त धर्मगुरूओं और सरकार को उन विदेशी सैनिकों के इराक़ प्रवेश का विरोध करना चाहिए जो आतंकवाद के विरुद्ध संघर्ष के बहाने इस देश में प्रविष्ट होना चाहते हैं।
उन्होंने उत्तरी इराक़ में अमरीका के सैन्य आक्रमण की स्थिति में इस देश के विघटन और पुनः अतिग्रहण के ख़तरे की ओर संकेत करते हुए कहा कि इराक़ के शीया और सुन्नी मुसलमान, आतंकवाद का मुक़ाबला करने में सक्षम हैं। उन्होंने कहा कि एसी स्थिति में विदेशी सैनिकों की उपस्थिति की कोई आवश्यकता नहीं है।
शेख़ अब्बास अलमुहम्मदावी ने कहा कि यदि अमरीका, इराक़ में आतंकवादियों का दमन करने का दावा करता है तो उसे इराक़ की सेना को आधुनिक हथियार देने के अपने वचन को पूरा करना चाहिए। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि इराक़ में विदेशी सैनिकों के प्रवेश की स्थिति में हिज़बुल्लाह ब्रिगेड, विदेशी सैनिकों के मुक़ाबले में प्रतिरोध करेगी।