14 सितंबर 2014 - 14:45
परमाणु वार्ता के लिए न्यूयार्क रवाना हो रही है ईरानी टीम

सुरक्षा परिषद के पांच स्थायी सदस्य देशों तथा जर्मनी पर आधारित गुट पांच धन एक के साथ वार्ता के उद्देश्य से ईरान के विदेशमंत्री और परमाणु वार्ता की टीम मंगलवार को न्यूयार्क रवाना होगी।

अबनाःईरान की परमाणु वार्ताकार टीम न्यूयार्क के लिए रवाना हो रही है।
सुरक्षा परिषद के पांच स्थायी सदस्य देशों तथा जर्मनी पर आधारित गुट पांच धन एक के साथ वार्ता के उद्देश्य से ईरान के विदेशमंत्री और परमाणु वार्ता की टीम मंगलवार को न्यूयार्क रवाना होगी। विदेशमंत्री मुहम्मद जवाद ज़रीफ़ और परमाणु वार्ता करने वाली टीम की मुलक़ात बुधवार को योरोपीय संघ की विदेश नीति आयुक्त कैथ्रीन एश्टन होगी।
ईरान की परमाणु वार्ताकार टीम तथा गुट पांच धन एक के बीच वार्ता बुधवार की शाम और गुरूवार की सुबह होगी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार गुरूवार को शाम 5 बजे भी न्यूयार्क में ईरान और गुट पांच धन एक के बीच सातवें चरण की वार्ता होगी।