7 सितंबर 2014 - 19:13
सीरिया में बड़े पैमाने पर आतंकवादियों के विरूद्ध कार्यवाही।

सीरिया में सेना के युद्धक विमानों के हमले में 35 तकफ़ीरी आतंकवादी मारे गये हैं।

अबनाः सीरिया में सेना के युद्धक विमानों के हमले में 35 तकफ़ीरी आतंकवादी मारे गये हैं।
प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार उत्तरी रक़्क़ह में सेना का यह निरंतर दूसरा हमला है। सीरिया सरकार के विरोधी मानवाधिकार केन्द्र का कहना है कि इस हमले में आईएस के छह सशस्त्र लोग मारे गये। रिपोर्ट में बताया गया है कि इस हमले में आईएस की शरीआ अदालत की इमारत और उसके पास स्थित एक अन्य इमारत को निशाना बनाया गया। यह दोनों इमारतें आईएस के प्रयोग में थीं। रिपोर्ट में कहा गया है कि रक़्क़ह में सेना के इस हमले में आईए के शस्त्रागारों को निशाना बनाया गया जिसमें कई आतंकी मारे गये हैं। रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि इसके अतिरिक्त सेना ने कई अन्य हमले किए हैं जिसमें कई चरमपंथी मारे गये हैं।
दूसरी ओर क़ुनैतरा क्षेत्र में सेना ने आतंकवादियों के ठिकानों पर भारी गोलाबारी की जिसमें बीस आतंकी मारे गये और उनकी कई गाड़ियां तबाह हो गयी। इसके अतिरिक्त सेना ने क़ुनैतरा में आतंकवादियों की एक घुसपैठ को भी विफल बना दिया जिसके दौरान कई आतंकी मारे गये और कई घायल हुए।
उधर दमिश्क़ के निकटवर्तीय क्षेत्रों में सेना कार्यवाही करते हुए पूर्वी ग़ोता की ओर से बढ़ रही है और सेना ने कई क्षेत्रों पर पुनः नियंत्रण कर लिया है। सेना ने इससे पहले अगस्त में महत्वपूर्ण नगर मलीहा पर क़ब्ज़ा किया था।