अबनाः ईरान के विदेशमंत्री मोहम्मद जवाद ज़रीफ़ ने कहा है कि आईएस के विरुद्ध कार्यवाही में अमरीका बिल्कुल भी गंभीर नहीं है।
ईरान के विदेशमंत्री ने रविवार को डेनमार्क के विदेशमंत्री के साथ भेंट में कहा कि अमरीकियों ने सीरिया में विभिन्न प्रकार से आईएस का समर्थन किया है और यही कारण है कि इस आतंकवादी संगठन से मुक़ाबले के अपने नारे को व्यवहारिक बनाने में वे हिचकिचा रहे हैं।
जवाद ज़रीफ़ ने कहा कि आईएस एक ख़तरनाक आतंकवादी संगठन है जो पहले सीरिया में सक्रिय था और अब उसने इराक़ का रुख़ किया है। उन्होंने कहा कि हो सकता है कि इस ख़तरे का मुक़ाबला और देशों को भी करना पड़े। ईरान के विदेशमंत्री ने कहा कि आईएस के वास्तविक ख़तरे को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है। जवाद ज़रीफ़ ने कहा कि हम आरंभ से ही इराक़ की जनता के साथ रहे हैं और उनके सहयोग से इस ख़तरे को रोक सकते हैं किंतु इस संदर्भ में अन्तर्राष्ट्रीय सहयोग की आवश्यकता है।
7 सितंबर 2014 - 19:13
समाचार कोड: 636193
ईरान के विदेशमंत्री मोहम्मद जवाद ज़रीफ़ ने कहा है कि आईएस के विरुद्ध कार्यवाही में अमरीका बिल्कुल भी गंभीर नहीं है।