7 सितंबर 2014 - 18:55
यमन में प्रदर्शनों का सिलसिला जारी।

अंसारुल्लाह आंदोलन के प्रवक्ता मोहम्मद अब्दुस्सलाम ने ईरान के टीवी चैनल दो से विशेष बातचीत में कहा कि संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद पूंजिपतियों व शक्तिशाली लॉबी के हाथ का खिलौना है और यह अमरीका व इस्राईल के हित में काम करती है।

अबनाः अंसारुल्लाह आंदोलन के प्रवक्ता मोहम्मद अब्दुस्सलाम ने ईरान के टीवी चैनल दो से विशेष बातचीत में कहा कि संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद पूंजिपतियों व शक्तिशाली लॉबी के हाथ का खिलौना है और यह अमरीका व इस्राईल के हित में काम करती है। उन्होंने इस बात का उल्लेख करते हुए कि यमन की भ्रष्ट सरकार का सत्ता से हटना और इस देश की जनता की आर्थिक स्थिति में सुधार अंसारुल्लाह आंदोलन में मांगों में शामिल है, कहा कि भ्रष्टाचार को ख़त्म होना चाहिए और जो यमन की सरकार में अधिकारियों को बदलने की योजना है उससे मुश्किल का हल नहीं निकलेगा और यह शैली जनता की मांगों के ख़िलाफ़ है।
अंसारुल्लाह के प्रवक्ता ने इस बात का उल्लेख करते हुए कि विरोधियों की देश से संबंधित योजना संपूर्ण एवं व्यापक है, कहा कि सभी यमनी नागरिक तानाशाही व अत्याचार के विरुद्ध हैं। अंसारुल्लाह के प्रवक्ता अब्दुस्सलाम ने इसी प्रकार आतंकवादी गुट आईएस और ज़ायोनी शासन के अपराधों और इस गुट व ज़ायोनी शासन को अरब की रुढ़ीवादी सरकारों की ओर से समर्थन की ओर इशारा करते हुए कहा कि सब ज़ायोनी शासन का साथ दे रहे हैं और तकफ़ीरी जिस इस्लाम की बात कर रहे हैं वह अमरीकी इस्लाम है।
ज्ञात रहे यमन के विभिन्न शहरों व क्षेत्रों में पिछले दिनों से इस देश के वर्तमान शासन के विरुद्ध व्यापक जनप्रदर्शन जारी है।