अबनाः अबनाः अमेरिकी विदेशमंत्रालय ने नाईजेरिया के उत्तर पूर्वी इलाक़ों में आतंकवादी गुट बोकोहराम की कार्यवाहियों के बारे में चेतावनी दी है।
ब्रिटेन से प्रकाशित होने वाले समाचार पत्र गार्डियन की रिपोर्ट के अनुसार अमेरिकी विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता ने बोकोहराम द्वारा नाईजेरिया के कुछ भागों पर कंट्रोल कर लेने के बाद चिंता जताई है। अमेरिकी विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता ने बोकोहरा द्वारा नाईजेरिया के बोरनो प्रांत के कुछ भागों पर कंट्रोल को एक ख़तरे की संज्ञा दी।
साथ ही संयुक्त राष्ट्र संघ ने भी चेतावनी दी है और कहा है कि अगर नाईजेरिया की सुरक्षा स्थिति और विषम होती है तो अगले सप्ताहों में हम नाईजेरियाई शरणार्थियों के साक्षी होंगे।
आतंकवादी गुट बोकोहराम ने मंगलवार को २४ घंटे की लड़ाई के बाद नाईजेरिया के स्ट्रैटेजिक शहर बामा पर कंट्रोल कर लिया। इस आतंकवादी गुट ने चेतावनी दी है कि वह बोरनो प्रांत के केन्द्र में स्थित बंदरगाह की नाकेबंदी और उस पर कंट्रोल करेगा।
6 सितंबर 2014 - 06:58
समाचार कोड: 635820
अमेरिकी विदेशमंत्रालय ने नाईजेरिया के उत्तर पूर्वी इलाक़ों में आतंकवादी गुट बोकोहराम की कार्यवाहियों के बारे में चेतावनी दी है।