4 सितंबर 2014 - 19:08
ब्रिटेन में नैटो के विरूद्ध प्रदर्शन।

ब्रिटेन के वेल्ज़ नगर में हज़ारों की संख्या में शांति प्रेमियों और युद्ध विरोधियों ने नैटो की युद्धोन्मादी नीतियों के विरुद्ध प्रदर्शन किए।

अबनाः ब्रिटेन के वेल्ज़ नगर में हज़ारों की संख्या में शांति प्रेमियों और युद्ध विरोधियों ने नैटो की युद्धोन्मादी नीतियों के विरुद्ध प्रदर्शन किए।
रिपोर्ट के अनुसार बृहस्पतिवार को हज़ारों की संख्या में प्रदर्शनकारियों ने नैटो की युद्धोन्मादी नीतियों और युद्ध के विरोध में, वेल्ज़ के न्यूपोर्ट क्षेत्र में नैटो के अधिकारियों की होने वाली दो दिवसीय बैठक के अवसर पर प्रदर्शन किए। प्रदर्शनकारियों में युद्ध विरोधी विभिन्न गुट के समर्थक शामिल थे। न्यूपोर्ट और कारडिफ़ में होने वाले प्रदर्शनों में प्रदर्शनकारी सरकार और नैटो की युद्धोन्मादी नीतियों के विरोध में प्रदर्शन कर रहे थे।
इस प्रदर्शनकारी गुट ने नेटो की युद्धोन्मादी नीतियों के ख़िलाफ़ शनिवार को न्यूपोर्ट के कारडिफ़ में अपने प्रदर्शन शुरू किया। जनता के विरोध प्रदर्शन ऐसी स्थिति में विस्तृत हो रहे हैं कि न्यूपोर्ट और कारडिफ़ में नैटो की होने वाली बैठक के अवसर पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गये हैं। ब्रिटिश संचार माध्यमों कहना है कि वेल्ज़ में नैटो की बैठक के स्थान पर अतिरिक्त सुरक्षा कर्मियों को तैनात किया गया है और पुलिसकर्मियों ने बैरीकेट इत्यादि लगा रखे हैं और यह क्षेत्र एक जेल में परिवर्तित हो गया है।
इस बैठक में अमरीकी राष्ट्रपति बराक ओबामा, एंगला मर्केल, फ़्रांसीसी राष्ट्रपति फ़्रांसवां ओलांद सहित साठ देशों के 180 विशेष मेहमान उपस्थित होंगे। (