4 सितंबर 2014 - 19:08
इराक़ के नव निर्वाचित प्रधानमंत्री ने अपने मंत्रीमंडल की सूची पेश की।

इराक़ के नव निर्वाचित प्रधानमंत्री हैदर अल-एबादी ने अपने नये मंत्रीमंडल के सदस्यों की सूची संसद सभापति को पेश कर दी है।

अबनाः इराक़ के नव निर्वाचित प्रधानमंत्री हैदर अल-एबादी ने अपने नये मंत्रीमंडल के सदस्यों की सूची संसद सभापति को पेश कर दी है।
इराक़ से प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार हैदर अल-एबादी ने संसद सभापति सलीम जबूरी को अपने मंत्रीमंडल की सूची पेश की और इस सूची में इराक़ के राष्ट्रीय गठबंधन के प्रमुख इब्राहीम जाफ़री को विदेशमंत्री के रूप में पेश किया गया है। इसी प्रकार संसद सभापति जाबिर अल जाबिरी को गृहमंत्रालय देने का सुझाव दिया गया है।
इस रिपोर्ट के अनुसार नवनिर्वाचित प्रधानमंत्री ने कुर्दिस्तान पैट्रियाटिक यूनियन के सदस्य बरहम सालेह को वित्तमंत्री, क़ुतैबा जबूरी को पर्यावरण मंत्री, सलमान जमीली को विद्युत मंत्री और ओस ओवरफ़ुली को कृषिमंत्री के रूप में पेश किया है।
हैदर अल-एबादी को इससे पूर्व राष्ट्रपति फ़ुआद मासूम ने नई सरकार गठित करने का निमंत्रण दिया था जिसका क्षेत्रीय व अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भव्य स्वागत किया गया।