अबनाः अमरीका के रॉचेस्टर नगर में हुई फ़ायरिंग में एक पुलिसकर्मी मारा गया।
न्यूयार्क प्रांत में स्थित इस नगर के अस्पताल सूत्रों ने बताया है कि एक पुलिस अधिकारी को, जो फ़ायरिंग में घायल हो गया था, अस्पताल में लाया गया किंतु अस्पताल पहुंच कर उसकी मृत्यु हो गई। बुधवार की सुबह स्थानीय समय के अनुसार नौ बज कर 50 मिनट पर राचस्टर की हडसन स्ट्रीट पर होने वाली इस फ़ायरिंग में कम से कम दो लोग घायल भी हुए हैं। अभी घायलों की स्थिति के बारे में कोई रिपोर्ट नहीं मिली है।
न्यूयार्क की पुलिस ने फ़ायरिंग की इस घटना के बारे में जांच आरंभ कर दी है किंतु अब तक इस संबंध में अधिक ब्योरा प्राप्त नहीं हो सका है। यह ऐसी स्थिति में है कि जब मंगलवार को भी मीसूरी प्रांत के कंसास नगर में हुई फ़ायरिंग में तीन व्यक्ति हताहत और दो अन्य घायल हो गए थे। कंसार के विभिन्न क्षेत्रों में हुई फ़ायरिंग में हताहत होने वालों की पहचान अब तक प्रकट नहीं की गई है।
अमरीका में प्रतिवर्ष फ़ायरिंग की घटनाओं में बड़ी संख्या में लोग मारे जाते हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार 14 दिसम्बर 2012 से लेकर 31 दिसम्बर 2013 के बीच बारह हज़ार लोग फ़ायरिंग की घटनाओं में मारे गए हैं। हथियार लेकर चलने की स्वतंत्रता को इन घटनाओं का मुख्य कारण माना जाता है।
4 सितंबर 2014 - 19:08
समाचार कोड: 635652
अमरीका के रॉचेस्टर नगर में हुई फ़ायरिंग में एक पुलिसकर्मी मारा गया।