4 सितंबर 2014 - 19:08
आतंकवाद सभी के लिये गम्भीर चुनौती

विदेशमंत्री ने कहा है कि इराक़ और सीरिया की वर्तमान घटनाओं को देखते हुए इस बात की आवश्यकता है कि संयुक्त समस्याओं का मुक़ाबला करने के लिए इस्लामी गणतंत्र ईरान और पश्चिम एक-दूसरे का सहयोग करें।

अबनाः विदेशमंत्री ने कहा है कि इराक़ और सीरिया की वर्तमान घटनाओं को देखते हुए इस बात की आवश्यकता है कि संयुक्त समस्याओं का मुक़ाबला करने के लिए इस्लामी गणतंत्र ईरान और पश्चिम एक-दूसरे का सहयोग करें।
मुहम्मद जवाद ज़रीफ़ ने बुधवार को रोम में इटली के विदेशमंत्री के साथ भेंटवार्ता में कहा कि बड़े खेद की बात है कि वर्तमान समय में इराक़ और सीरिया में विदेशी लड़ाकों की संख्या बहुत अधिक हो गई है। उन्होंने कहा कि आतंकवाद के विश्वव्यापी ख़तरे के दृष्टिगत यह विषय, योरोप के लिए बहुत गंभीर चुनौती में परिवर्तित हो सकता है। ईरान के विदेशमंत्री ने कहा कि इस विषय पर बहुत ही गंभीरता से विचार-विमर्श की आवश्यकता है।
इस भेंटवार्ता में इटली की विदेशमंत्री फेड्रिका मोग्रेनी ने कहा कि सीरिया और इराक़ में शांति की स्थापना के लिए ईरान और इटली के अधिकारियों के बीच विचार-विमर्श जारी है।