4 सितंबर 2014 - 18:37
इराक़ में दाइश के हाथों नरसंहार चिंता व्यक्त की।

ह्युमन राइट वॉच ने घोषणा की है कि दाइश आतंकवादी समूह के तत्वों ने इराक़ में सैकड़ों बेगुनाहों को मौत की घाट उतार दिया है।

अहलेबैत (अ) समाचार एजेंसी अबना की रिपोर्ट के अनुसार ह्युमन राइट वॉच ने घोषणा की है कि दाइश आतंकवादी समूह के तत्वों ने इराक़ में सैकड़ों बेगुनाहों को मौत की घाट उतार दिया है। सूत्रों के अनुसार ह्युमन राइट वॉच ने इराक़ में दाइश आतंकवादी गिरोह के हाथों कम से कम पांच सौ इराक़ी नागरिकों के होने वाले नरसंहार की ओर इशारा करते हुए घोषणा की कि दाइश आतंकवादी समूह के तत्वों ने इससे पहले उत्तरी इराक़ में सत्रह सौ से अधिक इराकी सुरक्षा अधिकारियों को बंदी बनाकर उनका नरसंहार किया था। दाइश आतंकवादी समूह ने इराक़ियों के नरसंहार की तस्वीरें पेश करते हुए यह स्वीकार किया है कि उसने सैकड़ों इराक़ियों को मौत के घाट उतारा है।