अहलेबैत (अ) समाचार एजेंसी अबना की रिपोर्ट के अनुसार अमेरिकी रक्षा मंत्रालय पेंटागन के प्रवक्ता ने कहा है कि बराक ओबामा ने 350 अमेरिकी सैनिकों के इराक़ प्रस्थान के लाइसेंस पर हस्ताक्षर कर दिए हैं और अमेरिकी सैनिक बहुत जल्दी इराक़ रवाना हो जाएंगे। फ़ार्स समाचार की रिपोर्ट के अनुसार अमेरिकी रक्षा मंत्रालय पेंटागन के प्रवक्ता स्टीवन वार्न ने बुधवार की शाम को एक संवाददाता सम्मेलन में यूक्रेन और पोलैंड की सीमा में संयुक्त सैन्य अभ्यास में अमेरिकी सैनिकों की मौजूदगी की खबरों की पुष्टि करते हुए इराक़ में 350 अमरीकी सैनिक पहुँचने के बारे में कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति ने उन सैनिकों के इराक़ प्रस्थान के लाइसेंस पर हस्ताक्षर कर दिए हैं और सैनिक बहुत जल्द ही बग़दाद रवाना हो जाएंगे। उधर व्हाइट हाउस ने एक बयान में दावा किया है कि यह 350 अमेरिकी इराक़ में किसी भी जंगी गतिविधियों में हिस्सा नहीं लेंगे और अमेरिकी विदेश मंत्रालय के अनुरोध पर इन सैनिकों को इराक़ में राजनयिक मिशन की रक्षा के लिए इराक़ भेजा जा रहा है।
4 सितंबर 2014 - 17:20
समाचार कोड: 635641
अमेरिकी रक्षा मंत्रालय पेंटागन के प्रवक्ता ने कहा है कि बराक ओबामा ने 350 अमेरिकी सैनिकों के इराक़ प्रस्थान के लाइसेंस पर हस्ताक्षर कर दिए हैं और अमेरिकी सैनिक बहुत जल्दी इराक़ रवाना हो जाएंगे।