4 सितंबर 2014 - 15:01
लंदन की सड़कों पर दाइश के पोस्टर।

ब्रिटेन की पुलिस, राजधानी लंदन की सड़कों पर दाइश आतंकवादी समूह के पोस्टरों के वितरण की मिली रिपोर्ट की समीक्षा रही है।

अहलेबैत अ.ह समाचार एजेंसी अबना की रिपोर्ट के अनुसार ब्रिटेन की पुलिस, राजधानी लंदन की सड़कों पर दाइश आतंकवादी समूह के पोस्टरों के वितरण की मिली रिपोर्ट की समीक्षा रही है। सूत्रों के अनुसार मीडिया के कुछ सूत्रों ने ऐसी तस्वीरें पेश की हैं जिनमें लंदन की व्यस्त सड़कों पर दाइश आतंकवादी समूह के पोस्टर वितरित करते दिखाया गया है। इन पोस्टरों में ब्रिटिश नागरिकों से अपील की गई है कि वह दाइश समूह में शामिल हों। ब्रिटिश पुलिस के एक प्रवक्ता ने एनबीसी न्यूज चैनल से बातचीत करते हुए कहा है कि ब्रिटेन की पुलिस, दाइश आतंकवादी समूह द्वारा इस तरह के पोस्टर बांटे जाने से अवगत है और इस सम्बंध में पूरी गम्भीरता के साथ समीक्षा जा रहा है।
गौरतलब है कि इससे पहले पश्चिमी सरकारों ने सीरिया और इराक़ में दाइश आतंकवादी समूह में अपने देशों के नागरिकों की भागीदारी और उनके हाथों में हथियार पाए जाने पर गहरी चिंता व्यक्त की थी।