3 सितंबर 2014 - 17:35
आतंकवादियों का किसी भी तरह का समर्थन हराम हैं: मिस्री मुफ्ती

मिस्र के मुफ्ती शौकी इब्राहिम अब्दुल करीम ने कहा है कि यह सब की जिम्मेदारी है कि वह आतंकवादियों के खिलाफ़ उठ खड़े हों और मिस्र को आतंकवादियों से मुक्ति दिलाएं

अहलेबैत (अ) समाचार एजेंसी अबना ने अल आलम टीवी की रिपोर्ट के हवाले से बयान किया है कि मिस्र के मुफ्ती शौकी इब्राहिम अब्दुल करीम ने सीना मरूस्थल के उत्तर में शेख ज़ोयद क्षेत्र में आतंकवादियों के हमले में 13 मिस्री सुरक्षा अधिकारियों की हत्या की निंदा करते हुए कहा है कि यह सब की जिम्मेदारी है कि वह आतंकवादियों के खिलाफ़ उठ खड़े हों और मिस्र को आतंकवादियों से मुक्ति दिलाएं, इस मिस्री मुफ्ती ने एक फ़त्वे में आतंकवादियों और उनकी कार्यवाहियों के समर्थन को मना करते हुये उसे हराम बताया। मिस्र के मुफ्ती ने ताकीद की कि आतंकवादियों का हर तरह का समर्थन चाहे वह गुप्त रूप से हो या खुल्लम खुल्ला समर्थन हो, हराम है और जिस किसी ने भी आतंकवादियों का साथ दिया उसने हराम काम किया है। गौरतलब है कि हाल ही में सऊदी अरब के सरकारी मुफ्ती ने भी आतंकवादियों की हत्या को जायज़ ठहराते हुए उनके साथ हर तरह के संपर्क को हराम ठहराया था।