अहलेबैत (अ) समाचार एजेंसी अबना की रिपोर्ट के अनुसार क्यूबा के पूर्व राष्ट्रपति फिदेल कास्ट्रो ने अमेरिका और इस्राईल की कड़ी आलोचना करते हुए कहा है कि अमेरिका और इस्राईल ने क्षेत्र में अस्थिरता पैदा करने के लिए तथाकथित दौलते इस्लामिया इराक व शाम (दाइश आतंकवादी संगठन) बनाया है और दाइश के उच्च सदस्य सीआईए एजेंट हैं। फिदेल कास्ट्रो का कहना है कि अमेरिका ख़ुद आतंकवादियों को प्रशिक्षण दे रहा है तथा उन्हें हथियार उपलब्ध करा रहा है और फिर उनका मुकाबला करने के लिए अन्य देशों में हस्तक्षेप का बहाना ढ़ूंढ़ता है।
3 सितंबर 2014 - 17:25
समाचार कोड: 635444
क्यूबा के पूर्व राष्ट्रपति फिदेल कास्ट्रो ने अमेरिका और इस्राईल ने क्षेत्र में अस्थिरता पैदा करने के लिए दाइश आतंकवादी संगठन बनाया है और दाइश के उच्च सदस्य सीआईए एजेंट हैं।