अहलेबैत (अ) समाचार एजेंसी अबना की रिपोर्ट के अनुसार ऑल इंडिया सुन्नी जमीअतुल उल्मा के महासचिव शेख़ अबू अहमद ने आतंकवादी समूह दौलते इस्लामी इराक व सीरिया (आई एस आई एस) को इस्लाम विरोधी करार देते हुए उसके बहिष्कार का फतवा जारी कर दिया है। शेख़ अबू बकर कहते हैं कि इस्लाम में हिंसा और आतंकवाद की कोई गुंजाइश नहीं है और चूंकि आईएसआईएस के विचार हिंसा पर आधारित है इसलिए मुसलमानों को इसका बहिष्कार करना चाहिए। उन्होंने दाइश की खिलाफ़त को अस्वीकार कर दिया है। आईएसआईएस की गतिविधियों की आलोचना करते हुए उन्होंने कहा कि यह समूह इस्लाम का नाम लेकर ऐसे काम कर रहा है जो दुनिया में इस पवित्र दीन की बदनामी का कारण बन रहे हैं। उन्होंने अपने फ़त्वे में अन्य आतंकवादी संगठनों को भी इस्लाम विरोधी करार दिया।
3 सितंबर 2014 - 17:03
समाचार कोड: 635443
ऑल इंडिया सुन्नी जमीअतुल उल्मा के महासचिव शेख़ अबू अहमद ने आतंकवादी समूह दौलते इस्लामी इराक व सीरिया (आई एस आई एस) को इस्लाम विरोधी करार देते हुए उसके बहिष्कार का फतवा जारी कर दिया है