अबनाः ईरान की परमाणु ऊर्जा संस्था के प्रमुख ने कहा है कि देश की प्रगति के लिए लेज़र टेक्नालोजी से लाभ उठाना आवश्यक है।
अली अकबर सालेही ने लेज़र तकनीक व उसके उपयोग के संबंध में आयोजित होने वाले एक सम्मेलन के नाम अपने संदेश में कहा है कि इस सम्मेलन के आयोजन का उद्देश्य, लेज़र व ऑप्टिक अनुसंधान केंद्र के लिए सक्षम व मेधावी युवाओं की सेवा प्राप्त करना है। उन्होंने इस बात का उल्लेख करते हुए कि इस सम्मेलन के आयोजन से लेज़र व ऑप्टिक के क्षेत्र में प्रगति तेज़ होगी कहा कि यह सम्मेलन परमाणु उद्योग के नए क्षेत्र में ईरान की क्षमताओं का प्रदर्शन करेगा।
सालेही ने जीवशास्त्र, चिकित्सा और परमाणु विखंडन जैसे क्षेत्रों में विभिन्न प्रकार के लेज़रों की मुख्य भूमिका की ओर संकेत करते हुए कहा कि विभिन्न प्रकार के रोगों के निर्धारण व उपचार में लेज़र, चिकित्सकों का एक बड़ा सहारा है।
3 सितंबर 2014 - 15:41
समाचार कोड: 635423
ईरान की परमाणु ऊर्जा संस्था के प्रमुख ने कहा है कि देश की प्रगति के लिए लेज़र टेक्नालोजी से लाभ उठाना आवश्यक है।