अबनाः इराक़ में यूरोपीय संघ की राजदूत जाना हीबास्कोवा ने कहा है संभावित रूप से कुछ यूरोपी देश आतंकी संगठन आईएस से तेल ख़रीद रहे हैं।
यूरोपीय संसद की विदेशी मामलों की समिति के समक्ष बयान देते हुए जाना हीबास्कोवा ने कहा कि उन्हें एसा लगता है कि यूरोपीय संघ के सदस्य कुछ देश आतंकी संगठन आईएस से तेल ख़रीद कर उसकी सहायता कर रहे हैं। सांसदों के चुभते सवालों से काफ़ी परेशान हो जाने के बावजूद उन्होंने इन देशों में से किसी का नाम नहीं लिया।
इराक़ में यूरोपीय संघ की राजदूत ने कुर्दिस्तान को हथियार दिए जाने के विषय पर भी नाराज़गी जताते हुए कहा कि इस बात की कोई गैरेंटी नहीं है कि यह हथियार आतंकी संगठन आईएस या कुर्द चरमपंथियों के हाथों में नहीं जाएगा।
3 सितंबर 2014 - 15:32
समाचार कोड: 635417
इराक़ में यूरोपीय संघ की राजदूत जाना हीबास्कोवा ने कहा है संभावित रूप से कुछ यूरोपी देश आतंकी संगठन आईएस से तेल ख़रीद रहे हैं।