अहलेबैत (अ) समाचार एजेंसी अबना की रिपोर्ट के अनुसार सीरियाई सेना ने राजधानी दमिश्क के उपनगरीय क्षेत्रों में प्रगति करते हुए तकफ़ीरी आतंकवादियों के कई गुप्त ठिकानों को नष्ट कर दिया है। अल-आलम टीवी ने अपनी एक रिपोर्ट में कहा है कि सीरियाई सेना के जवानों ने दमिश्क के उपनगरीय इलाके जूबर में ऐसी कई सुरंगों को नष्ट कर दिया है जिन्हें आतंकवादी तत्व अपनी गाड़ियों की आवाजाही के लिए इस्तेमाल किया करते थे।
बताया जाता है सेना की सफल कार्रवाई के परिणाम स्वरूप कई आतंकवादी मारे गए हैं।
मारे गए आतंकवादियों में कट्टरपंथी मतअबुल अंज़ा और हुसैन अबू ज़ैद नामक दो प्रमुख आतंकवादी भी शामिल हैं, जिनका संबंध सऊदी अरब और मिस्र से बताया जाता है।
जूबर में सेना ने एक और कार्रवाई के दौरान हथियारों और गोला बारूद के कई गोदामों को भी नष्ट कर दिया है।
बताया जाता है कि तकफ़ीरी आतंकवादी इसी क्षेत्र से दमिश्क के आवासीय इलाक़ों को रॉकेट और मोर्टार गोलों से निशाना बनाया करते थे। इस क्षेत्र में सेना और जिब्हतुन्नुसरा के सशस्त्र आतंकवादियों के बीच हुई झड़पों में दर्जनों आतंकवादी मारे गए हैं।
इसी बीच अल-क़लमून क्षेत्र में कार बम तैयार करने की फैक्ट्री को भी नष्ट कर दिया गया है। इस कारखाने में बेहद गोपनीय तरीके से वाहनों में बम स्थापित करने का काम किया जाता था।
एक सूचना के अनुसार लेबनान सीमा पर स्थित क्षेत्र अल-तुफ़ैल के उत्तरी क्षेत्र का कंट्रोल संभालने के बाद सीरियाई सेना ने तकफ़ीरियों के एक अड्डे को पूरी तरह से नष्ट कर दिया है। बताया जाता है कि आतंकवादियों ने इस क्षेत्र में बम बनाने की फैक्टरी बना रखा थी हमले में आतंकवादियों का गोला बारूद का एक बड़ा भंडार भी नष्ट हो गया है।
इस बीच फ़िलिस्तीन की सीमा पर स्थित जूलान के क्षेत्र में हालात मामूल पर आ गए हैं, रिपोर्ट के अनुसार अधिकृत जूलान की पहाड़ियों पर तैनात संयुक्त राष्ट्र शांति सेना के फिलीपींस सैनिकों के भागने के एक दिन बाद स्थिति बेहतर हो गई है। बताया जाता है कि फिलीपींस सैनिक बंदूकधारियों के साथ सात घंटे तक सशस्त्र झड़पें जारी रहने के बाद अपनी चेक पोस्टों से भाग गए थे।
कहा जाता है कि अलकायदा से जुड़े आतंकवादियों ने जूलान क्षेत्र से पकड़े गये पैंतालीस फिलीपींस सैनिकों को अभी तक आज़ाद नहीं किया है।
इस क्षेत्र के हालात उस समय तनावपूर्ण हो गये थे जब सीरिया सरकार के विरोधी सशस्त्र आतंकवादियों ने जूलान में क़नीत्रह पास पर कब्ज़ा करने के बाद बहुत से फिलीपींस सैनिकों का अपहरण कर लिया।
3 सितंबर 2014 - 15:17
समाचार कोड: 635410
सीरियाई सेना ने राजधानी दमिश्क के उपनगरीय क्षेत्रों में प्रगति करते हुए तकफ़ीरी आतंकवादियों के कई गुप्त ठिकानों को नष्ट कर दिया है।