2 सितंबर 2014 - 19:13
आतंकवाद के विरूद्ध सबको एकजुट होने की ज़रूरत।

ईरान के विदेश मंत्री ने कहा कि में कैथ्रिन एश्टन के साथ बाताचीत के बाद पूरी तरह आशावान हूं कि परमाणु मामले को समयसीमा के भीतर हल कर सकते हैं।

अबनाः ईरान के विदेश मंत्री ने कहा कि में कैथ्रिन एश्टन के साथ बाताचीत के बाद पूरी तरह आशावान हूं कि परमाणु मामले को समयसीमा के भीतर हल कर सकते हैं।
मोहम्मद जवाद ज़रीफ़ ने सोमवार की रात बेल्जियम की राजधानी ब्रसल्ज़ में इस देश के विदेश मंत्री डीडिएर रेन्डर्ज़ के साथ संयुक्त प्रेस कांफ़्रेंस में यह भी कहा कि सभी क्षेत्रीय देशों को आतंकवादी गुट आईएस से निपटने के लिए सहयोग करना चाहिए। ईरानी विदेश मंत्री ने कहा कि योरोपीय संघ की विदशे नीति प्रभारी क साथ उनकी बातचीत सार्थक रही। उन्होंने कहा कि प्रगति की प्रक्रिया में कमियां मौजूद हैं और अमरीका सहित कुछ देशों ने ताज़ा प्रतिबंध के ज़रिये यह दर्शा दिया कि वह ग़ैर सकारात्मक काम कर रहे हैं, इसके बावजूद हम प्रगति के लिए प्रतिबद्ध हैं।
उन्होंने कहा कि कैथ्रिन एश्टन के साथ हुयी बातचीत के बाद मैं पूरी तरह आशावान हूं कि हम इस विषय को समय पर हल कर सकते हैं। जवाद ज़रीफ़ ने कहा कि इस विषय के लिए राजनैतिक संकल्प की ज़रूरत है। इन विषयों की आतंरिक ज़रूरत से हटते हुए हर आयाम से देखने के लिए पूरी समझ की ज़रूरत है।
ईरानी विदेश मंत्री ने बल दिया, “ सभी पड़ोसी देशों को एक साथ होने की ज़रूरत है ताकि इराक़ में आतंकवादियों की सक्रियता के संबंध में अल्पावधि के परिणाम की प्राप्ति और इन आतंकवादी संगठनों से निपटने के पीछे इन देशों के दीर्घकालिक हितों के संबंध में भ्रान्तियां दूर हो जाएं। इसी प्रकार इराक़ी नेताओं की मदद और इराक़ में पूरी जनता का प्रतिनिधित्व करने वाली सरकार के गठन की प्रक्रिया में तेज़ी लाने के लिए आपसी सहयोग की ज़रूरत है।