अबनाः ईरान के संसद सभापति ने इस बात की ओर संकेत करते हुए कि इस्लामी क्रांति का प्रकाश पूरी दुनिया में फैला हुआ है, कहा कि हम स्वयं को क्षेत्र की सुरक्षा का ज़िम्मेदार समझते हैं।
डाक्टर अली लारीजानी ने पश्चिमी देशों और क्षेत्र में उनके घटक देशों को संबोधित करते हुए कहा कि आपने इराक़ और अफ़ग़ानिस्तान में पर्दे के पीछे आतंकवादियों की सहायता की है ताकि एक ओर इस्लाम की छवि को ख़राब करें और दूसरी ओर यह लोग आपके पिट्ठु बने रहें।
डाक्टर लारीजानी ने इस बात पर बल देते हुए कि यदि अमरीका आतंकवाद से संघर्ष करना चाहता है तो फिर बमबारी करके देशों का अतिग्रहण न करे।
उन्होंने क्षेत्रीय परिवर्तिनों विशेषकर उत्तरी अफ़्रीक़ा, यमन तथा कुछ यूरोपीय देशों के महत्त्वपूर्ण परिवर्तनों की ओर संकेत करते हुए कहा कि क्षेत्र में इन समस्त समस्याओं के बावजूद हम ईरान में शांति देख रहे हैं और यह स्वयंसेवी बल बसीज के प्रयासों की देन है।
संसद सभापति ने इस बात पर बल देते हुए कि पश्चिमी देश परमाणु वार्ता के पीछे दूसरे लक्ष्य की प्राप्ति के प्रयास में हैं कहा कि निश्चित रूप से क्षेत्र में ईरान की महत्वपूर्ण भूमिका और प्रबंधन पश्चिमी देशों के लिए पीड़ादायक है, इस प्रकार से कि कुछ ही दिन पूर्व ईरान की यात्रा पर आने वाले पश्चिमी देश के एक विदेशमंत्री ने कहा था कि हमें ईरान के परमाणु मुद्दे को लेकर कोई चिंता नहीं है, यदि ईरान परमाणु बम से संपन्न हो जाए तब भी चिंता की कोई बात नहीं है, हमारे लिए सबसे महत्त्वपूर्ण है मामला यह है कि ईरान, फ़िलिस्तीन मुद्दे और क्षेत्र के बारे में हमारी योजनाओं पर पानी फेर रहा है और इसीलिए हम इस मुद्दे के समाधान के लिए ईरान पर बहुत अधिक दबाव डाल रहे हैं।
2 सितंबर 2014 - 16:21
समाचार कोड: 635217
ईरान के संसद सभापति ने इस बात की ओर संकेत करते हुए कि इस्लामी क्रांति का प्रकाश पूरी दुनिया में फैला हुआ है, कहा कि हम स्वयं को क्षेत्र की सुरक्षा का ज़िम्मेदार समझते हैं।