2 सितंबर 2014 - 15:55
क्षेत्रीय देशों का दौरा करेगा, ईरानी संसंदीय डेलीगेशन।

ईरानी संसद का एक प्रतिनिधिमंडल फ़ार्स खाड़ी के तटवर्ती देशों ओमान, कुवैत और क़तर की यात्रा करने वाला है।

अबनाः ईरानी संसद का एक प्रतिनिधिमंडल फ़ार्स खाड़ी के तटवर्ती देशों ओमान, कुवैत और क़तर की यात्रा करने वाला है।
ईरानी संसद के राष्ट्रीय सुरक्षा व विदेश नीति आयोग के प्रवक्ता सय्यद हुसैन नक़वी हुसैनी ने कहा कि सितंबर के आख़िर में यह दौरा होगा और इसका उद्देश्य संसदीय कूटनीति को बढ़ावा देना है। उन्होंने कहा, “ ईरान के अपने पड़ोसी देशों के साथ संबंधों के स्तर के मद्देनज़र संसद का राष्ट्रीय सुरक्षा व विदेश नीति आयोग संसदीय कूटनीति को सक्रिय करने का संकल्प रखता है।”
ईरान के राष्ट्रपति हसन रूहानी ने अनेक अवसरों पर कहा है कि उनकी सरकार विभिन्न देशों विशेष रूप से पड़ोसी देशों के साथ संबंधों में विस्तार को अहमियत देती है।