2 सितंबर 2014 - 15:32
आतंकवाद पूरी दुनिया के लिये ख़तरा।

राष्ट्रपति डाक्टर हसन रूहानी ने छह नए राजदूतों से भेंट में कहा कि विदेश नीति की स्ट्रेटिजी और राष्ट्रीय हितों की प्राप्ति के परिप्रेक्ष्य में अंतर्राष्ट्रीय संबंधों में सार्थक संवाद, वर्तमान सरकार की कूटनैतिक मंच के लिए मुख्य शैली है।

अबनाः राष्ट्रपति डाक्टर हसन रूहानी ने छह नए राजदूतों से भेंट में कहा कि विदेश नीति की स्ट्रेटिजी और राष्ट्रीय हितों की प्राप्ति के परिप्रेक्ष्य में अंतर्राष्ट्रीय संबंधों में सार्थक संवाद, वर्तमान सरकार की कूटनैतिक मंच के लिए मुख्य शैली है।
राष्ट्रपति कार्यालय से जारी बयान के अनुसार जर्मनी, चीन, रोमानिया, ट्यूनीशिया, बोलिविया और कोलंबिया देशों के लिए ईरान के नए राजदूतों ने मंगलवार को अपने मिशन पर रवाना होने से पहले राष्ट्रपति रूहानी से भेंटवार्ता की। उन्होंने इन राजदूतों की सफलता की कामना की।
दूसरी ओर राष्ट्रपति रूहानी ने लिथवानिया के राजदूत से भेंट में क्षेत्र तथा विश्व के सामने चुनौतियों को दूर करने के लिए दोनों देशों के बीच सहयोग की पृष्ठिभूमि मुहैया होने की ओर इशारा करते हुए कहा कि हिंसा और चरमपंथ पूरे विश्व के लिए ख़तरा है।
लिथवानिया के राजदूत किसटीट्यूस कोजमानास ने मंगलवार को ईरानी राष्ट्रपति से भेंट में अपने प्रत्येय पत्र उन्हें सौंपे। इस अवसर पर ईरानी राष्ट्रपति ने कहा कि सैन्य कार्यवाही, निर्दोष लोगों के मारे जाने और राष्ट्रों के बीच पुराने संबंधों में गहरी दरार पड़ने का कारण बनती है, इसलिए सही समाधान शांति एक सामूहिक संकल्प पर आधारित प्रक्रिया है।