अबनाः ब्रिटेन के प्रधान मंत्री डेविड कैमरन ने ईरान और ब्रिटेन के दूतावासों के फिर से खुलने की संभावना पर संतोष जताते हुए इस संदर्भ में बाक़ी बचे हुए काम के बारे में कहा कि ईरान के साथ फिर से संवाद जारी है।
ब्रिटिश प्रधानमंत्री ने सोमवार को ब्रितानी संसद के सत्र में इस देश के पूर्व विदेश मंत्री व सांसद जैक स्ट्रा के लंदन-तेहरान के बीच कूटनैतिक संबंध क़ाएम होने से संबंधित सवाल के जवाब में कहा, “ मुझे जैक स्ट्रा के ईरान के साथ संवाद के बारे में पूरी जानकारी है जो केवल उनके विदेश मंत्रालय के काल तक सीमित नहीं है। हम सावधानी के साथ ईरान से संवाद कर रहे हैं और श्रीमान स्ट्रा इस संदर्भ में उठाए गए क़दम से अवगत हैं।”
ब्रितानी प्रधान मंत्री ने कहा कि मुझे विश्वास है कि दोनों देशों के दूतावास फिर से खुलेंगे और इससे संबंधित बचे हुए सारे काम अंजाम दिए जाएंगे। डेविड कैमरन ने इससे पहले आतंवकादी गुट आईएस के ख़तरों से निपटने के लिए ईरान की संभावित भागीदारी के साथ क्षेत्रीय घटक से संबंधित अपने बयान के बारे में कहा कि इस समय मौजूदा हालात में इराक़ियों की सबसे बड़ी ज़रूरत एक ऐसी सरकार का गठन है जो इस देश के सुन्नी समुदाय सहित पूरी जनता का प्रतिनिधित्व करती हो। अलबत्ता इस प्रक्रिया को ईरान और अन्य देश सुनिश्चित बना सकते हैं।
ब्रितानी संसद के इस सत्र में पूर्व ब्रितानी विदेश मंत्री जैक स्ट्रा ने डेविड कैमरन से दो सवाल किए।
पहला सवाल आतंकवादी गुट आईएस के विरुद्ध एक क्षेत्रीय गठबंधन के गठन में ईरान की संभावित सम्मिलिति के बारे में था। इस क्षेत्रीय गठबंधन के क़ाएम होने के बारे में डेविड कैमरन ने ब्रितानी समाचार पत्र डेली टेलीग्राफ़ में 16 के अपने लेख में संभावना जतायी थी।
दूसरे सवाल में जैक स्ट्रा ने ईरान के साथ ब्रिटेन के पूरी तरह कूटनैतिक संबंध स्थापित होने और दोनों देशों के दूतावासों के फिर से खुलने के बारे में पूछा था।
2 सितंबर 2014 - 15:23
समाचार कोड: 635193
ब्रिटेन के प्रधान मंत्री डेविड कैमरन ने ईरान और ब्रिटेन के दूतावासों के फिर से खुलने की संभावना पर संतोष जताते हुए इस संदर्भ में बाक़ी बचे हुए काम के बारे में कहा कि ईरान के साथ फिर से संवाद जारी है।