अबनाः अमरीकी कांग्रेस की सूचना समिति के अध्यक्ष ने एक बयान में इस बात को स्वीकार किया कि इस देश के हज़ारों नागरिक इराक़ और सीरिया में आतंकवादी गुट आईएस के संपर्क में हैं।
अमरीकी कांग्रेस की सूचना समिति के अध्यक्ष माइक रॉजर्ज़ ने फ़ॉक्स न्यूज़ से विशेष बातचीत में कहा कि इस बात की संभावना है कि कई हज़ार अमरीकी सीरिया में आईएस के साथ संपर्क में हों और मौजूद रिपोर्टों के अनुसार अब तक कई सौ अमरीकियों ने सीरिया की यात्रा की है और आईएस से प्रशिक्षण लिया है। माइक रॉजर्ज़ अमरीकी फ़ेडरल पुलिस एफ़ बी आई के पूर्व कर्मचारी भी रह चुके हैं और अमरीका में महत्वपूर्ण रिपब्लिकन हस्तियों में गिने जाते हैं।
माइक रॉजर्ज़ के अनुसार आईएस से ट्रेनिंग लेने वाले कुछ अमरीकी स्वदेश लौट आए और कुछ दूसरे योरोप गए हैं और कुछ अभी भी सीरिया में हैं। उन्होंने ऐसी स्थिति में हज़ारों अमरीकी नागरिकों के आतंकवादी गुट आईएस के संपर्क में होने की बात कही है और सैकड़ों अमरीकी नागरिकों के कम से कम एक बार सीरिया जाने और वहां आईएस से प्रशिक्षण लेने की बात साफ़ शब्दों में कही है जबकि अमरीकी विदेश मंत्रालय का कहना है कि केवल सौ अमरीकी नागरिक आईएस से जुड़े हैं।
अमरीकी कांग्रेस की सूचना समिति के अध्यक्ष ने कहा, “ मुझे इस बात पर बहुत चिंता है किस प्रकार अमरीकी पासपोर्ट रखने वाले लोग सीरिया गए और वहां आईएस से ट्रेनिंग ली है।” उन्होंने कहा कि 500 से ज़्यादा ब्रितानी और कई सौ कनाडियाई नागरिकों का आईएस में होना चिंताजनक विषय है।
1 सितंबर 2014 - 19:06
समाचार कोड: 635025
अमरीकी कांग्रेस की सूचना समिति के अध्यक्ष ने एक बयान में इस बात को स्वीकार किया कि इस देश के हज़ारों नागरिक इराक़ और सीरिया में आतंकवादी गुट आईएस के संपर्क में हैं।