1 सितंबर 2014 - 19:01
सीरिया में नए मंत्रीमंडल ने शपथ ली।

सीरिया में नए मंत्रीमंडल ने शपथ ली और इस प्रकार सीरिया में नए मंत्रीमंडल ने अपना कार्य आरंभ कर दिया है।

अबनाः सीरिया में नए मंत्रीमंडल ने शपथ ली और इस प्रकार सीरिया में नए मंत्रीमंडल ने अपना कार्य आरंभ कर दिया है।
रविवार को सीरिया के प्रधान मंत्री वाएल अलहलक़ी के नए मंत्रीमंडल ने इस देश के राष्ट्रपति बश्शार असद के सामने शपथ ली। नए मंत्रीमंडल में वाएल अलहलक़ी, वलीद मोअल्लिम, इमरान अज़्ज़अबी और अली हैदर क्रमशः प्रधान मंत्री, उपप्रधान मंत्री, विदेश मंत्री, सूचना मंत्री और राष्ट्रीय एकता मंत्री के पद पर बाक़ी रखे गए हैं।
सीरिया के नए मंत्रीमंडल में एमाद मोहम्मद दीब ख़मीस को बिजली मंत्रालय, हज़वान अलवज़ को शिक्षा मंत्रालय और नज्म हमद अलअहमद को न्याय मंत्रालय सौंपा गया।
इस अवसर पर राष्ट्रपति बश्शार असद ने कहा कि नई सरकार की प्राथमिकता, शांति की स्थापना, देश का पुनर्निमाण और भ्रष्टाचार की समाप्ति होना चाहिए। उन्होंने नये मंत्रीमंडल के 34 मंत्रियों को जिनमें 11 नये चेहरे शामिल हैं, संबोधित करते हुए कहा कि नये मंत्रियां को पिछले चरण की कमियों की अनदेखी करते हुए नये चरण के लिए मिलजुलकर काम करना चाहिए। उन्होंने कहा कि नये मंत्रीमंडल को जनता का अधिक से अधिक विश्वास प्राप्त करना चाहिए। राष्ट्रपति बश्शार असद ने कहा कि वर्तमान समय में सीरिया के सामने जो सबसे महत्त्वपूर्ण चुनौती है उन क्षेत्रों का पुनर्निमाण है जहां से आतंकवादियों को खदेड़ दिया गया है। बश्शार असद ने मंत्रियों से कहा कि जमाख़ोरी से बचा जाए ताकि कालाबाज़ारी की अशंका समाप्त हो।