1 सितंबर 2014 - 18:53
ईरान ने इराक़ को दी बधाई।

ईरान ने इराक़ के आमेरली क्षेत्र की स्वतंत्रता पर इराक़ी जनता, सरकार, सेना और धार्मिक नेतृत्व को बधाई दी है।

अबनाः ईरान ने इराक़ के आमेरली क्षेत्र की स्वतंत्रता पर इराक़ी जनता, सरकार, सेना और धार्मिक नेतृत्व को बधाई दी है।
विदेशमंत्रालय की प्रवक्ता मरज़िया अफ़ख़म ने आईएस की ओर से लगभग दो महीने से जारी आमेरली क्षेत्र के परिवेष्टन को तोड़ने पर इराक़ी सेना, सरकार, जनता और धार्मिक नेतृत्व को बधाई दी है। विदेशमंत्रालय की प्रवक्ता के बयान में आया है कि आमेरली क्षेत्र की जनता के प्रतिरोध ने मानवाधिकार के दावेदारों की पोल खोल दी है।
मरज़िया अफ़ख़म ने आमेरली जनता के प्रतिरोध की सराहना करते हुए कहा कि यह एक ओर बासी-तकफ़ीरी आतंकवादियों से संघर्ष में जनता की एक बड़ी सफलता है और दूसरी ओर इसने मानवाधिकार के दावेदारों की पोल खोल दी है। विदेशमंत्रालय की प्रवक्ता ने कहा कि पूरे दो महीने से आमेरली के लाखों लोग आईएस के अत्याचारी परिवेष्टन का सामना कर रहे थे और मानवाधिकार की रक्षा का दम भरने वाले मौन धारण किए हुए थे और अब विश्व जनमत को इनके दावों और वास्तविकता का पूरा ज्ञान हो चुका है।
विदेशमंत्रालय की प्रवक्ता ने बल दिया कि आमेरली पर विजय से सेना के मनोबल में वृद्धि होगी और शीघ्र ही पूरे इराक़ से आतंकवादियों का सफ़ाया हो जाएगा।