अबनाः पूर्वोत्तरी इराक़ के सैन्य अभियान के कमान्डर हादी अल आमेरी का कहना है कि आमेरली क्षेत्र की नाकाबंदी की समाप्ति के बाद सेना ने अगले चरण का अभियान आरंभ कर दिया है जिसके अंतर्गत पूरे इराक़ से आतंकवादियों का सफ़ाया किया जाएगा।
आमेरी ने एक समाचार एजेंसी से टेलीफ़ोनी वार्ता में कहा कि सेना और स्वंयसेवी बलों ने आमेरली का परिवेष्टन तोड़ दिया है और उसके आस पास के क्षेत्रों से आतंकवादियों को खदेड़ दिया गया है। उनका कहना था कि सेना और स्वयंसेवी बलों ने आमेरली का परिवेष्टन समाप्त करने के लिए पारंपरिक मार्गों को नहीं अपनाया बल्कि इसके लिए नई स्ट्राटैजी तैयार की गयी। उनका कहना था कि हम बारूदी सुरंगों और सड़क के किनारे लगे बमों से दूर रहे। हादी अल आमेरी का कहना था कि आमेरली की स्वतंत्रता बहुत बड़ी सफलता है क्योंकि इस क्षेत्र में भारी संख्या में आतंकवादी मौजूद थे।
इस कार्यवाही में शामिल एक इराकी कमांडर का कहना है कि आमेरली में जब इराकी सैनिक घुसने की तैयारी कर रहे थे तो आईएस के आतंकवादियों ने लाउडस्पीकरों पर जान की अमान मांगी और अपील की कि उन्हें आमेरली से निकलने का सुरक्षित रास्ता दिया जाए तो वह चले जाएं किंतु इराकी सेना ने उनकी अपील नहीं मानी और हमला जारी रखा।
1 सितंबर 2014 - 18:46
समाचार कोड: 635017
पूर्वोत्तरी इराक़ के सैन्य अभियान के कमान्डर हादी अल आमेरी का कहना है कि आमेरली क्षेत्र की नाकाबंदी की समाप्ति के बाद सेना ने अगले चरण का अभियान आरंभ कर दिया है जिसके अंतर्गत पूरे इराक़ से आतंकवादियों का सफ़ाया किया जाएगा।