अबनाः ब्रितानी प्रधान मंत्री डेविड कैमरन ने सचेत किया है कि इस देश को तकफ़ीरी आतंकवादी गुट आईएस के ख़तरों से निपटने में कई साल लग सकते हैं।
डेविड कैमरन ने शुक्रवार को डाउनिंग स्ट्रीट प्रेस कांफ़्रेंस में कहा, “ हम ज़हरीली व चरमपंथी विचारधारा के विरुद्ध पीढ़ीवादी संघर्ष के बीच मार्ग में हैं और मेरा मानाना है कि हमें इस संघर्ष में वर्षों और संभवतः दशक लग सकते हैं।” उन्होंने बल दिया कि आईएस विचारधारा की सभी पंथ निंदा कर रहे हैं और इसका इस्लाम से कोई लेना-देना नहीं है। ब्रितानी प्रधान मंत्री ने कहा कि आईएस ब्रिटेन की सुरक्षा के लिए सीधा ख़तरा है। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार एक नया क़ानून बनाने की कोशिश कर रही है जिससे ब्रितानियों के लिए सीरिया और इराक़ का सफ़र करना मुश्किल हो जैसे लोगों से उनके पासपोर्ट ले लेने जैसे उपाय।
रिपोर्टों के अनुसार इस समय सीरिया और इराक़ में ब्रिटेन के कम से कम 500 नागरिक आईएस में शामिल हैं।
ब्रितानी प्रधान मंत्री डेविड कैमरन ने यह कहते हुए कि विगत से पाठ लेने का अर्थ यह नहीं है कि ब्रितानी सैनिकों को तैनात नहीं किया जा सकता, बल दिया कि सैनिक कार्यवाही की संभावना को पूरी तरह नकारा नहीं जा सकता।
ब्रिटेन में विपक्ष के नेता एड मिलिबैंड ने कहा कि आईएस को केवल सैन्य मार्गों से नहीं हराया जा सकता, उन्होंने ऐसे कूटनैतिक प्रयास की अपील की जिसमें क्षेत्रीय देश शामिल हों।
30 अगस्त 2014 - 19:14
समाचार कोड: 634574
ब्रितानी प्रधान मंत्री डेविड कैमरन ने सचेत किया है कि इस देश को तकफ़ीरी आतंकवादी गुट आईएस के ख़तरों से निपटने में कई साल लग सकते हैं।