30 अगस्त 2014 - 19:14
दाइश के विरूद्ध अंतर्राष्ट्रीय गठजोड़ बनाए जाने की मांग।

अमरीका के विदेश मंत्री ने जान कैरी सीरिया व उत्तरी इराक़ में आईएस नामक आतंकवादी गुट के हाथों हो रहे जातीय सफ़ाए पर रोक लगाने के लिए एक अंतर्राष्ट्रीय गठजोड़ बनाए जाने की मांग की है।

अबनाः अमरीका के विदेश मंत्री ने जान कैरी सीरिया व उत्तरी इराक़ में आईएस नामक आतंकवादी गुट के हाथों हो रहे जातीय सफ़ाए पर रोक लगाने के लिए एक अंतर्राष्ट्रीय गठजोड़ बनाए जाने की मांग की है।
जॉन केरी ने न्यूयार्क टाइम्ज़ में प्रकाशित होने वाले अपने एक लेख में लिखा है कि आतंकवादी गुट आईएस, अमरीका सहित संसार के अनेक देशों के लिए ख़तरा बन चुका है। उन्होंने कहा है कि इस आतंकवादी गुट की विध्वंसकारी सोच से मुक़ाबले के लिए अमरीका के नेतृत्व में राष्ट्रों के एक व्यापक गठजोड़ का एकजुट समर्थन आवश्यक है।
उन्होंने लिखा है कि वे और रक्षामंत्री चक हैगल, वेल्स में नैटो के सम्मेलन के अवसर पर यूरोप में अमरीका के घटक देशों के समकक्षों से भेंट तथा वार्ता कर सकते हैं जिसका उद्देश्य आईएस से संघर्ष के लिए व्यापक समर्थन जुटाना होगा। केरी ने अपने लेख में कहा है कि राष्ट्रपति ओबामा, सितम्बर में संयुक्त राष्ट्र संघ की सुरक्षा परिषद की बैठक में आईएस से निपटने के के संबंध में एक सुझाव पेश करेंग।