अबनाः ईरान की सशस्त्र सेनाओं के चीफ़ आफ़ स्टाफ़ ने देश की वायु सीमा में हर प्रकार की घुसपैठ की ओर से शत्रुओं को चेतावनी दी है।
ब्रिगेडियर जनरल हसन फ़ीरोज़ाबादी ने शनिवार को फ़ार्स समाचार एजेंसी से बात करते हुए, ईरान की वायु सीमा में इस्राईल के एक चालक रहित विमान की घुसपैठ और केंद्रीय ईरान के नतंज़ क्षेत्र में उसे मार गिराए जाने के बारे में कहा कि ईरान की वायु सीमा में घुसपैठ करने वाले हर विमान को मार गिराया जाएगा।
उन्होंने जासूसी को ज़ायोनी शासन की प्रमुख विशेषता बताते हुए कहा कि इस्राईल सदैव ईरान की जासूसी की चेष्टा में रहा है और इस बात का प्रयास करता है कि अपनी ग़लत सूचनाओं के आधार पर अमरीका व संसार के अन्य देशों के समक्ष यह दर्शाए कि ईरान परमाणु हथियार बनाने का प्रयास कर रहा है।
ज्ञात रहे कि ईरान की इस्लामी क्रांति संरक्षक बल सिपाहे पासदारान ने गत सप्ताह रविवार को नतंज़ के निकट इस्राईल के एक ड्रोन को मार गिराया था।
30 अगस्त 2014 - 19:14
समाचार कोड: 634571
ईरान की सशस्त्र सेनाओं के चीफ़ आफ़ स्टाफ़ ने देश की वायु सीमा में हर प्रकार की घुसपैठ की ओर से शत्रुओं को चेतावनी दी है।