30 अगस्त 2014 - 10:08
ईरान फ़िलिस्तीन का समर्थन जारी रखेगा।

ईरान के इस्लामी इंक़ेलाब की स्पेशल फ़ोर्स इस्लामिक रेवोलूशनरी गार्ड्स कोर (आईआरजीसी) सिपाहे पासदारान ने फ़िलिस्तीन की पूरी ज़मीन की आज़ादी तक फ़िलिस्तीनियों का साथ देने का संकल्प दोहराया है।

अबनाः ईरान के इस्लामी इंक़ेलाब की स्पेशल फ़ोर्स इस्लामिक रेवोलूशनरी गार्ड्स कोर (आईआरजीसी) सिपाहे पासदारान ने फ़िलिस्तीन की पूरी ज़मीन की आज़ादी तक फ़िलिस्तीनियों का साथ देने का संकल्प दोहराया है।
ईरान के इस्लामी इंक़ेलाब की स्पेशल फ़ोर्स इस्लामिक रेवोलूशनरी गार्ड्स कोर (आईआरजीसी) सिपाहे पासदारान के कमान्डर जनरल मुहम्मद अली जाफ़री ने इस्राईल पर फ़िलिस्तीनियों की सफलता के उपलक्ष्य में फ़िलिस्तीनी राष्ट्र के नाम अपने एक बधाई संदेश में इस्राईल के मुक़ाबले में अंतिम सफलता तक अपने समर्थन का विश्वास दिलाया है। जनरल मुहम्मद अली जाफ़री ने अपने इस संदेश में ग़ज़्ज़ा की जनता और हमास के कमान्डरों को संबोधित करके कहा कि इस्लामी रिपब्लिक ईरान, ग़ासिब व अतिग्रहणकारी इस्राईल के अतिग्रहण से फ़िलिस्तीन की ज़मीन की पूरी आज़ादी तक हमास का साथ देता रहेगा।
जनरल मुहम्मद अली जाफ़री ने पश्चिमी तट की प्रतिरक्षा शक्ति बढ़ाने और उसको भरपूर ढंग से सशस्त्र करने, प्रतिरोध के लड़ाकों के प्रशिक्षण और उनको मज़बूत करने और उनकी मीज़ाइल क्षमता को और अधिक मज़बूत बनाने की आवश्यकता पर बल दिया और कहा कि ईरानी जनता और ईरान के इस्लामी इंक़ेलाब की स्पेशल फ़ोर्स इस्लामिक रेवोलूशनरी गार्ड्स कोर (आईआरजीसी) सिपाहे पासदारान, बच्चों के हत्यारे इस्राईल के मुक़ाबले में पहले से अधिक सहायता करेगी।
ईरान के इस्लामी इंक़ेलाब की स्पेशल फ़ोर्स इस्लामिक रेवोलूशनरी गार्ड्स कोर (आईआरजीसी) सिपाहे पासदारान के कमान्डर जनरल मुहम्मद अली जाफ़री ने अपने इस संदेश में ग़ज़्ज़ा के पचास दिवसीय असमान युद्ध में फ़िलिस्तीनी जनता की सफलता पर बधाई पेश करते हुए, इस्राईल को मकड़ी के जाले की संज्ञा दी और कहा कि प्रतिरोध और ईश्वर की सहायता से अंततः इस्राईल के अपराजेय होने का भ्रम टूट गया।