अबनाः संयुक्त राष्ट्र संघ ने सीरिया के क़ुनैतरा पास में अपने 43 शांति रक्षक बलों के अपहरण की पुष्टि करते हुए उनकी स्वतंत्रता की मांग की है। राष्ट्रसंघ का कहना है कि क़ुनैतरा में 43 सुरक्षाबलों के अपहरण के अतिरिक्त अवैध अधिकृत फ़िलिस्तीन से मिलने वाली सीरिया की सीमा पर उसके 81 शांति रक्षक बल, आतंकवादी गुट जिबहतुन्नुस्रा और जिबहतुल्ल इस्लामी के आतंकवादियों की घराबंदी में हैं। संयुक्त राष्ट्र संघ का कहना है कि जिबहतुन्नुस्रा और जिबहतुल्ल इस्लामी गुटों के आतंकवादियों की घेराबंदी में घिरे उसके 81 शांति रक्षकों की उसके पास कोई विशेष जानकारी नहीं है।
इस्लमी रिपब्लिक ईरान ने सीरिया में संयुक्त राष्ट्र संघ के शांति रक्षकों के अपहरण की निंदा की है।
ईरान के विदेशमंत्रालय की प्रवक्ता ने सीरिया के क़ुनैतरा पास में संयुक्त राष्ट्रसंघ के शांति रक्षक बलों के अपहरण की कड़े शब्दों में निंदा की है। मरज़िया अफ़ख़म ने शांतिरक्षक बलों की बिना शर्त तत्काल स्वतंत्रता की मांग की है। विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता ने कहा कि स्पष्ट सी बात है कि इस प्रकार के कार्य की ज़िम्मेदारी आतंकवादी गुटों पर आती है।
30 अगस्त 2014 - 09:48
समाचार कोड: 634477
संयुक्त राष्ट्र संघ ने सीरिया के क़ुनैतरा पास में अपने 43 शांति रक्षक बलों के अपहरण की पुष्टि करते हुए उनकी स्वतंत्रता की मांग की है।