अहलेबैत समाचार एजेंसी अबना की रिपोर्ट के अनुसार ईरानी विदेश मंत्री डॉक्टर मोहम्मद जवाद ज़रीफ़ ने मांग की है कि इस्राईल के खिलाफ़ अंतरराष्ट्रीय अपराधिक न्यायालय में मुकदमा चलाया जाए। इस्राईल ने ग़ज़्ज़ा पट्टी में रहने वाले फिलिस्तीनियों के खिलाफ़ जंगी अपराध अंजाम दिये हैं। फ़िलिस्तीन के प्रतिरोध आंदोलन जिहादे इस्लामी के महासचिव रमज़ान अब्दुल्लाह मोहम्मद शलह और हमास राजनीतिक ब्यूरो के प्रमुख खालिद मशअल से अलग अलग बात करते हुए डॉक्टर मोहम्मद जवाद ज़रीफ़ ने कहा इस्राइलियों को ग़ज़्ज़ा में किए जाने वाले जंगी अपराधों के प्रति अंतरराष्ट्रीय न्यायालय के सामने जवाबदे होना पड़ेगा। उन्होंने इस्राईली अत्याचार के मुक़ाबले में प्रतिरोध व डटे रहने था जीत हासिल करने पर फिलिस्तीनी राष्ट्र को बधाई दी। पचास दिवसीय युद्ध के दौरान ग़ज़्ज़ा की बहादुर जनता ने अभूतपूर्व साहस और हिम्मत का प्रदर्शन करके ज़ायोनी शासन को पराजित किया और सात सप्ताह की लगातार गोलीबारी के बाद इस्राईल ने फ़िलिस्तीनी प्रतिरोध समूहों के साथ समझौता करते हुए पूरी तरह से संघर्ष विराम की घोषणा की। फ़िलिस्तीनी प्रतिरोध समूहों के साथ होने वाले समझौते में इस्राईल सीज़ फायर के साथ साथ, सात साल से जारी ग़ज़्ज़ा की घेराबंदी में नरमी की शर्त भी स्वीकार की है। ग़ज़्ज़ा की घेराबंदी में की जाने वाली नरमी के कारण राहत कार्य जोरो शोर से शुरू किये जा सकेंगे।
डॉक्टर मोहम्मद जवाद ज़रीफ़ ने प्रतिरोध आंदोलनों के नेताओं के साथ बातचीत में उम्मीद जताई है कि हालिया जीत स्वतंत्र फिलिस्तीनी राष्ट्र की स्थापना और अल-क़ुद्स की ग़ासिब ज़ायोनी चंगुल से मुक्ति के लिए मील का पत्थर साबित होगी। ईरानी विदेश मंत्री ने विश्व समुदाय से आग्रह किया कि क्षतिग्रस्त ग़ज़्ज़ा के निर्माण के लिए ठोस कदम उठाए जाएं। इस अवसर पर उन्होंने ईरान द्वारा ग़ज़्ज़ा के लिए भरपूर सहायता भेजने के संकल्प को दोहराया। फिलिस्तीनी प्रतिरोध आंदोलनों के नेताओं ने इस अवसर पर ग़ज़्ज़ा की मज़लूम जनता का साथ देने और इस्राईल के खिलाफ़ कदम उठाने पर ईरान का आभार व्यक्त किया। पचास दिन की जंग में 2137 फ़िलिस्तीनी शहीद हुए, जिनमें 570 निर्दोष फिलिस्तीनी बच्चे भी शामिल थे, इस्राईली गोलीबारी से ग्यारह हजार फिलिस्तीनी घायल भी हुए, इस्राईली अधिकारियों के अनुसार इस जंग में इस्राईल के 69 सैनिक मारे गए हैं।
30 अगस्त 2014 - 09:07
समाचार कोड: 634469
ईरानी विदेश मंत्री डॉक्टर मोहम्मद जवाद ज़रीफ़ ने मांग की है कि इस्राईल के खिलाफ़ अंतरराष्ट्रीय अपराधिक न्यायालय में मुकदमा चलाया जाए। इस्राईल ने ग़ज़्ज़ा पट्टी में रहने वाले फिलिस्तीनियों के खिलाफ़ जंगी अपराध अंजाम दिये हैं।