अहलेबैत (अ) समाचार एजेंसी अबना की रिपोर्ट के अनुसार हमास ने इस्राईल का बिना पायलट जासूसी जहाज़ उतार लिया है। अबना ने इस्लाम टाइम्स के हवाले से बयान किया है कि इस्लामी आंदोलन प्रतिरोध "हमास" की फ़ौजी विंग इज़्ज़ुद्दीन क़स्साम ब्रिगेड ने इस्राईल का एक बिना पायलट का छोटा ड्रोन जहाज़ उतारने के बाद उसे अपने कब्जे में ले लिया है। केंद्रीय सूचना फ़िलिस्तीन के अनुसार क़स्साम ब्रिगेड की वेबसाइट पर जारी एक बयान में कहा गया है कि इस्राईली ड्रोन विमान पूर्वी ग़ज़्ज़ा में अश्शुजाईया स्थान पर उतार लिया गया है और अब विमान क़स्साम की हिरासत में है, बयान में ड्रोन विमान पर कब्जे की और अधिक जानकारी नहीं बताई गई है।
29 अगस्त 2014 - 16:25
समाचार कोड: 634327
इस्लामी आंदोलन प्रतिरोध "हमास" की फ़ौजी विंग इज़्ज़ुद्दीन क़स्साम ब्रिगेड ने इस्राईल का एक बिना पायलट का छोटा ड्रोन जहाज़ उतारने के बाद उसे अपने कब्जे में ले लिया है।