अहलेबैत समाचार एजेंसी अबना की रिपोर्ट के अनुसार सऊदी अरब में सरकार विरोधी एक बार फिर सड़कों पर निकल आए हैं, सऊदी अरब के पूर्वी क्षेत्र में आले सऊद परिवार की तानाशाही और शाही प्रणाली के विरोधियों ने फिर से प्रदर्शनों का सिलसिला शुरू कर दिया है।
प्रेस टीवी की रिपोर्ट के अनुसार सऊदी अरब के शहर क़तीफ़ में होने वाले प्रदर्शन में शामिल सैकड़ों सऊदी निवासियों ने मानवाधिकार के उल्लंघन की निंदा करते हुए प्रसिद्ध मौला शेख़ बाक़िर नम्र सहित सभी राजनीतिक बंदियों की रिहाई की मांग की है।
प्रदर्शनकारियों ने मानवाधिकारों के लिए सक्रिय धार्मिक नेता मौलाना शेख़ बाक़िर नम्र के साथ, जो एक लंबे समय से सऊदी जेल में बंद हैं, एकजुटता जताई।
प्रदर्शनकारियों ने सऊदी अरब की शाही सरकार के खिलाफ नारे लगाए और लोगों को किसी अपराध के बिना जेलों में बंद किए जाने की प्रक्रिया को आले सऊद सरकार के अवैध होने का खुला प्रमाण बताया।
ग़ौरतलब है कि सऊदी अरब में इस समय तीस हजार राजनीतिक कैदी जेलों में बिना किसी मुकदमे के लंबे समय से बंद हैं, दो हज़ार ग्यारह से शाही सरकार के विरुद्ध जनांदोलन के दौरान कम से कम इक्कीस लोग पुलिस फायरिंग के परिणाम स्वरूप शहीद हो चुके हैं।
29 अगस्त 2014 - 14:22
समाचार कोड: 634304
सऊदी अरब में सरकार विरोधी एक बार फिर सड़कों पर निकल आए हैं, सऊदी अरब के पूर्वी क्षेत्र में आले सऊद परिवार की तानाशाही और शाही प्रणाली के विरोधियों ने फिर से प्रदर्शनों का सिलसिला शुरू कर दिया है।