अहलेबैत समाचार एजेंसी अबना की रिपोर्ट के अनुसार तेहरान के इमामे जुमा ने कहा है कि ज़ायोनी सरकार की नाबूदी बहुत क़रीब है। इरना की रिपोर्ट के अनुसार तेहरान के इमामे जुमा आयतुल्लाह मोहम्मद अली मुवह्हेदी किरमानी ने आज तेहरान इंजीनियरों की सोसाईटी के ग्यारहवीं बैठक में 50 दिवसीय जंग में ज़ायोनी सरकार के मुक़ाबले में ग़ज़्ज़ा की सफलता की ओर इशारा करते हुए कहा कि यह कामयाबी, अंतिम व निर्णायक सफलता का पहला कदम है और अनंततः ग़ासिब ज़ायोनी सरकार नाबूद होकर रहेगी। आयतुल्लाह मोहम्मद अली मुवह्हेदी किरमानी ने ग़ज़्ज़ा के फिलिस्तीनी निवासियों को संबोधित करते हुए बल दिया कि ज़ायोनी सरकार के खिलाफ प्रतिरोध जारी रहना चाहिए ताकि इस्राईल नाबूद हो जाये। तेहरान के इमामे जुमा ने इस बैठक में कहा कि ग़ज़्ज़ा में इलाही वादा पूरा हुआ है और साबित हुआ कि कामयाबी हमेशा हक़ व सत्य की होती है।
29 अगस्त 2014 - 11:05
समाचार कोड: 634283
आयतुल्लाह मोहम्मद अली मुवह्हेदी किरमानी ने ग़ज़्ज़ा के फिलिस्तीनी निवासियों को संबोधित करते हुए बल दिया कि ज़ायोनी सरकार के खिलाफ प्रतिरोध जारी रहना चाहिए ताकि इस्राईल नाबूद हो जाये