29 अगस्त 2014 - 10:43
फ़िलिस्तीन केवल एक महीना करेगा इंतेज़ार।

स्वशासित फ़िलिस्तीनी प्रशासन के अध्यक्ष ने स्वतंत्र फ़िलिस्तीनी देश के गठन की मांग की।

अबनाः स्वशासित फ़िलिस्तीनी प्रशासन के अध्यक्ष ने स्वतंत्र फ़िलिस्तीनी देश के गठन की मांग की।
शेन हुआ के अनुसार स्वशासित फ़िलिस्तीनी प्रशासन के अध्यक्ष महमूद अब्बास ने गुरुवार को इस बात का उल्लेख करते हुए कि अब फ़िलिस्तीनी उद्देश्य को व्यवहारिक बनाने के लिए राजनैतिक मार्ग को अपनाने का समय आ गया है, अंतर्राष्ट्रीय समुदाय से 1967 की सीमाओं में एक स्वतंत्र फ़िलिस्तीनी देश को यथाशीघ्र मान्यता देने की अपील की। उन्होंने इस बात का उल्लेख करते हुए कि समय बर्बाद करने के लिए इस्राईल का फ़िलिस्तीनियों के विरुद्ध अतिक्रमण बहुत हो गया, कहा कि फ़िलिस्तीनी निर्धारित सीमा में स्वतंत्र फ़िलिस्तीनी देश को मान्यता दिए जाने का केवल एक महीने तक इंतेज़ार करेंगे।