29 अगस्त 2014 - 10:25
पाकिस्तान में कुख्यात आतंकवादी अब्दुल रऊफ़ रीगी ढ़ेर।

पाकिस्तान में दो आतंकवादी गुटों के बीच होने वाली मुठभेड़ में जैशे नस्र का सरग़ना अब्दुल अब्दुल रऊफ़ रीगी मारा गया।

अबनाः पाकिस्तान में दो आतंकवादी गुटों के बीच होने वाली मुठभेड़ में जैशे नस्र का सरग़ना अब्दुल अब्दुल रऊफ़ रीगी मारा गया। प्राप्त समाचारों के अनुसार पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में आतंकवादी गुट जैशे नस्र और जैशे अद्ल के बीच लूटे गए धन के वितरण और मादक पदार्थ की तस्करी से प्राप्त होने वाली आय के स्रोत को लेकर विवाद हो गया जिसके बाद जैशे अद्ल के आतंकवादियों की गोलीबारी में जैशे नस्र का सरग़ना अब्दुल रऊफ़ रीगी मारा गया।
सूत्रों का कहना है कि जैशे अद्ल के आतंकवादियों ने पाकिस्तान के ब्लोचिस्तान प्रांत के बंदीन शहर में जैशे नस्र के सरग़ना के गुप्त ठिकाने पर हमला करके उसे और उसके भाँजे अबू बक्र रीगी की हत्या कर दी। सूत्रों का कहना है कि ईरानी सुरक्षा कर्मियों के हाथों जैशे अद्ल के सरग़ना अब्दुल मालिक रीगी की गिरफ्तारी के बाद दोनों गुटों में भारी मतभेद पैदा हो गए हैं। सूत्रों का कहना है कि लगभग दो सप्ताह पहले भी दोनों गुटों भीषण झड़पें हुई थी जिसमें जैशे नस्र ने जैशे अद्ल के कई आतंकवादियों को मार गिराया था।
ज्ञात रहे कि आतंकवादी गुट जैशे अद्ल ने पिछले साल ही ईरान और पाकिस्तान की संयुक्त सीमा पर ईरान के पांच सीमा सुरक्षा बल के जवानों का अपहरण कर लिया था जिनमें चार तेहरान की कोशिशों के बाद रिहा करा लिये गये थे जबकि एक सुरक्षा बल अधिकारी जमशेद दानाई फ़र को आतंकवादियों ने शहीद कर दिया था।