29 अगस्त 2014 - 10:08
दाइश के विरूद्ध एकजुट होने की अपील।

इराक़ी कुर्दिस्तान के प्रमुख ने घोषणा की है कि आईएस के विनाश के लिए बहुपक्षीय सहयोग और वैश्विक प्रयास की आवश्यकता है।

अबनाः इराक़ी कुर्दिस्तान के प्रमुख ने घोषणा की है कि आईएस के विनाश के लिए बहुपक्षीय सहयोग और वैश्विक प्रयास की आवश्यकता है।
मसऊद बारेज़ानी ने अरबील में ब्रिटेन के एक प्रतिनिधि मंडल से भेंट में इराक़ में आईएस के अपराधों की ओर संकेत करते हुए कहा कि इराक़ी सेना, पीशमर्गा सुरक्षा कर्मी और स्वयंसेवी बल आईएस के विरुद्ध कार्यवाही कर रहे हैं और इस बात के दृष्टिगत कि आईएस के पास भारी मात्रा में हथियार हैं इसीलिए इस आतंकी संगठन से निपटने के लिए बहुपक्षीय अंतर्राष्ट्रीय सहयोग की भी आवश्यकता है। मसऊद बारेज़ानी ने इसी प्रकार कहा कि कुर्दिस्तान केन्द्रीय सरकार के गठन में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाने का प्रयास कर रहा है।
दूसरी ओर पीशमर्गा सैनिकों ने उत्तरी इराक़ के ज़ूमार क्षेत्र पर हमला करके इसे आतंकवादियों के चंगुल से मुक्त करा लिया है और अब वे रबीआ और मुहम्मदिया क्षेत्रों की ओर बढ़ रहे हैं। ज्ञात रहे कि पीशमर्गा से पराजित होने के बाद आईए के आतंकी इन क्षेत्रों से अपने हथियार छोड़कर भाग रहे हैं।