अबनाः इराक़ के दियाला प्रांत के स्थानीय सूत्रों का कहना है कि आईएस के आतंकियों ने पूर्वोत्तरी बाक़ूबा के सादिया क्षेत्र के सुन्नी क़बीलों के 19 लोगों की केवल इसलिए हत्या कर दी कि उन्होंने तथाकथित ख़लीफ़ा के आज्ञापालन से इन्कार कर दिया था।
सूमरिया न्यूज़ एजेन्सी की रिपोर्ट के अनुसार पूर्वोत्तरी बाक़ूबा के सादिया क्षेत्र के एक सुन्नी क़बीले के 19 लोगों की हत्या कर दी और उसके बाद एक बयान जारी करके कहा कि इन लोगों ने मुसलमानों के ख़लीफ़ा के आज्ञापालन से इन्कार कर दिया था। सूत्र ने पहचान गुप्त रखने की शर्त पर बताया कि संगठन ने इन लोगों की संपत्ति भी ज़ब्त करने का आदेश दे दिया है। सूत्र का कहना था कि इन लोगों के सामने दो विकल्प थे आज्ञापालन या मौत।
इससे पूर्व बुधवार को आईएस के आतंकियों ने अल इज़्ज़ह क़बील के प्रमुख के घर पर हमला कर दिया क्योंकि इस क़बीले के सरदार ने आईएस का आज्ञापालन करने से इन्कार कर दिया।
दूसरी ओर आईए ने अपने समर्थकों से कहा है कि वह गुप्त रूप से विरोधियों का सिर काटे और गर्दन काटने के बाद उसका चित्र इन्टरनेट पर प्रकाशित न करें। आईएस की ओर से बयान में अपने समर्थकों और अनुयायियों से कहा गया है कि वे सोशल मीडिया पर इस प्रकार के चित्रों को प्रकाशित करने से बचें जिससे लोगों में संगठन के प्रति घृणा पैदा होने का कारण बने।
कुछ लोगों का कहना है कि अबू बक्र बग़दादी की ओर यह फ़ैसला ऐसी स्थिति में लिया गया है कि सिर काटने के कृत्य के सोशल मीडिया में आम होने से लोगों में इस आतंकी संगठन के प्रति घृणा में वृद्धि हो रही है।
29 अगस्त 2014 - 10:04
समाचार कोड: 634261
इराक़ के दियाला प्रांत के स्थानीय सूत्रों का कहना है कि आईएस के आतंकियों ने पूर्वोत्तरी बाक़ूबा के सादिया क्षेत्र के सुन्नी क़बीलों के 19 लोगों की केवल इसलिए हत्या कर दी कि उन्होंने तथाकथित ख़लीफ़ा के आज्ञापालन से इन्कार कर दिया था।