अबनाः वर्ल्ड फ़ूड प्रोग्राम का कारवां वर्ष 2007 के बाद से पहली बार सहायता सामग्री लिए हुए ग़ज़्ज़ा पहुंचा है।
अलआलम टीवी चैनल की रिपोर्ट के अनुसार इस कारवां में एक लाख पचास हज़ार लोगों के लिए पांच दिन की खाद्य सामग्री है। ग़ज़्ज़ा पर इस्राईल के पाश्विक हमलों में कृषि और मछली उद्योग को लगभग दस करोड़ डालर का नुक़सान पहुंचा है। यूएनआरडब्ल्यूए को आशा है कि इस मानवीय सहायता से 18 लाख की आबादी में से दस लाख लोगों की सहायता की जा सकती है।
इस कारवां में इमारतों के पुनर्निमाण में प्रयोग होने वाले मसालों के अतिरिक्त कपड़े और खाने पीने का सामान मौजूद हे जिन्हें ज़ायोनी शासन ने ग़ज़्ज़ा के परिवेष्टन के दौरान रोक रखा था।
आशा है कि दूसरा कारंवा मंगलवार को ग़ज़्ज़ा पहुंचेगा। बयान में कहा गया है कि इस कारवां में 18 ट्रक शामिल हैं जिनपर आवश्यकता की मूल वस्तुएं लदी हुई हैं। यह कारवां रफ़ह पास के माध्यम से ग़ज़्ज़ा पहुंचा है। ज्ञात रहे कि ग़ज़्ज़ा जाने के लिए एक मात्र ज़मीनी मार्ग रफ़ह पास है जिसपर ज़ायोनी शासन का नियंत्रण है।
29 अगस्त 2014 - 09:48
समाचार कोड: 634256
वर्ल्ड फ़ूड प्रोग्राम का कारवां वर्ष 2007 के बाद से पहली बार सहायता सामग्री लिए हुए ग़ज़्ज़ा पहुंचा है।