27 अगस्त 2014 - 19:18
ईरान की सुरक्षा और विकास, राष्ट्रीय एकता की देन है

ईरान की सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के सचिव अली शमख़ानी ने कहा कि इस्लामी गणतंत्र ईरान की सुरक्षा व विकास राष्ट्रीय एकता की देन है।

अबनाः ईरान की सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के सचिव अली शमख़ानी ने कहा कि इस्लामी गणतंत्र ईरान की सुरक्षा व विकास राष्ट्रीय एकता की देन है।
अली शमख़ानी ने बुधवार को ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा व विदेश नीति आयोग के अध्यक्ष व सदस्यों से भेंट में बल दिया कि आर्थिक मामलों से जुड़े ख़तरों को दूर और ठोस आर्थिक नीति को क्रियान्वित करने पर ध्यान देना ईरानी राष्ट्रीय सुरक्षा की प्राथमिकताओं में है। उन्होंने क्षेत्रीय हालात व विदेश नीति, प्रतिबंधों से निपटने, आर्थिक प्रगति और भ्रष्टाचार से मुक़ाबले में ईरान की उपलब्धियों की ओर इशारा करते हुए कहा कि मौजूदा स्थिति ईरान के सामने बेहतरीन अवसर है।
ईरान की सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा के सचिव ने कहा कि ईरान में सुरक्षा स्वदेशी एवं एक एक ईरानी नागरिक के सहयोग तथा इस्लामी गणतंत्र व्यवस्था के प्रति उनके विश्वास पर निर्भर है। उन्होंने ईरान की प्रगति और आर्थिक, राजनैतिक तथा सांस्कृतिक ढांचे को मज़बूत बनाने पर युवाओं व अधिकारियों के विश्वास को क्षेत्र की संकटमय स्थिति में राष्ट्रीय सुरक्षा के सुदृढ़ होने तथा देश की सुरक्षा व स्थिरता का सबसे महत्वपूर्ण तत्व बताया।