27 अगस्त 2014 - 19:18
फ़िलिस्तीन ने ईरान का आभार व्यक्त किया।

तेहरान में फ़िलिस्तीनी प्रतिरोध संगठन इस्लामी जेहाद के कार्यालय के प्रमुख ने फ़िलिस्तीनी प्रतिरोध के प्रति ईरानी राष्ट्र व वरिष्ठ नेता के समर्थन की सराहना करते हुए बल दिया कि ज़ायोनी शासन का बिना शर्त व दीर्घकालिक संघर्ष विराम के लिए मजबूर होना, पूरे फ़िलिस्तीनी भूमि की आज़ादी के लिए लंबे संघर्ष का आरंभ सिद्ध होगा।

अबनाःतेहरान में फ़िलिस्तीनी प्रतिरोध संगठन इस्लामी जेहाद के कार्यालय के प्रमुख ने फ़िलिस्तीनी प्रतिरोध के प्रति ईरानी राष्ट्र व वरिष्ठ नेता के समर्थन की सराहना करते हुए बल दिया कि ज़ायोनी शासन का बिना शर्त व दीर्घकालिक संघर्ष विराम के लिए मजबूर होना, पूरे फ़िलिस्तीनी भूमि की आज़ादी के लिए लंबे संघर्ष का आरंभ सिद्ध होगा।
अलआलम टीवी चैनल के अनुसार नासिर अबू शरीफ़ ने एक बयान में फ़िलिस्तीनी राष्ट्र के प्रति इस्लामी राष्ट्रों विशेष रूप से ईरानी राष्ट्र व सरकार के प्रयासों और सबसे ऊपर वरिष्ठ नेता की ओर से ग़ज़्ज़ा में प्रतिरोध और पीड़ित फ़िलिस्तीनी राष्ट्र के संघर्ष के व्यापक समर्थन की सराहना की। इस बयान में ज़ायोनी शासन को लंबे समय के लिए संघर्ष विराम को मानने पर मजबूर करने में फ़िलिस्तीनी राष्ट्र के प्रतिरोध पर बल देते हुए कहा गया है कि संघर्ष विराम का यह प्रस्ताव अंतिम था जिसे मिस्री सरकार ने पेश किया और सभी फ़िलिस्तीनी पक्ष इस पर सहमत हुआ।
तेहरान में इस्लामी जेहाद कार्यालय के प्रमुख नासिर अबु शरीफ़ ने कहा कि इस सहमति के आधार पर ग़ज़्ज़ा पट्टी पर असीमित समय के लिए संघर्ष विराम लागू होगा और ज़ायोनियों को ग़ज़्ज़ा पर अतिक्रमण का साहस नहीं होगा। ज़ायोनियों को राहत सामग्री और पुनर्निर्माण के लिए ग़ज़्ज़ा वाले सभी कारवां के लिए मार्ग खोलना ज़रूरी होगा। इसी प्रकार समुद्र में फ़िलिस्तीनी मछुवारों को और अधिक दूरी तक मछली पकड़ने की अनुमति होगी और इसी प्रकार बाक़ी विषयों की बाद में समीक्षा किए जाने पर भी सहमति हुयी है।