अबनाः इराक़ और सीरिया में आतंकवादी गुट आईएस के साथ युद्ध करने वाले आस्ट्रेलिया के 15 सदस्य मारे गए हैं।
आस्ट्रेलिया की गुप्तचर सेवा एएसआईओ के प्रमुख ने बताया है कि सीरिया और इराक़ में आतंकवादियों के साथ युद्ध करने वाले आस्ट्रेलिया के 15 नागरिक मारे जा चुके हैं। डेविड ओरियन का मानना है कि आस्ट्रेलिया के 60 से अधिक नागरिक आतंकवादी गुटों अलक़ाएदा, नुस्रा फ़्रंट और आईएसआईएस के साथ इराक़ तथा सीरिया में लड़ रहे हैं।
उन्होंने कहा कि आस्ट्रेलिया में 100 से अधिक लोग परोक्ष या अपरोक्ष रूप से आतंकवादी संगठनों का समर्थन कर रहे हैं। एएसआईओ के प्रमुख डेविड ओरियन ने बताया कि देश की सुरक्षा के लिए चुनौती बनने वालों की संख्या में तेज़ी से वृद्धि हो रही है। रिपोर्टों से ज्ञात होता है कि हालिया महीनों के दौरान पश्चिम में बहुत से लोगों में मध्यपूर्व में सक्रिय आतंकवादियों के प्रति समर्थन और सहानुभूति में तेज़ी से वृद्धि हुई है।
इसी बीच आस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री ने बताया कि देश में प्रशिक्षित होने वाले आतंकवादियों से मुक़ाबले के लिए कार्यक्रम बनाया जा चुका है।
27 अगस्त 2014 - 19:18
समाचार कोड: 633927
इराक़ और सीरिया में आतंकवादी गुट आईएस के साथ युद्ध करने वाले आस्ट्रेलिया के 15 सदस्य मारे गए हैं।