अहलेबैत समाचार एजेंसी अबना की रिपोर्ट के अनुसार वहाबी आतंकवादी गुट दाइश ने हज के समय अपने ही संस्थापक व समर्थक सऊदी अरब पर हमला करने की धमकी दी है।
सीरिया अलान न्यूज़ वेबसाइट के अनुसार दाइश के आतंकवादी अलक़ाएदा के एजेंटों से हथियार और पैसे मिलने के बाद सऊदी अरब पर हमला करेंगे। इस रिपोर्ट के अनुसार सऊदी सरकार का संभावित पतन पश्चिमी देशों विशेष रूप से अमरीका के लिए बड़ा धच्का होगा। इसलिए पांच अरब देश दाइश के बारे में आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराकर सऊदी अरब की मदद करेंगे। इस रिपोर्ट के अनुसार क़तर दाइश की गतिविधियों व हरकत के बारे में ज़रूरी सूचनाएं मुहैया कराएगा जबकि मिस्र और जार्डन इस गुट को संयुक्त अरब इमारात में बैंकों के ज़रिए भारी रक़म पहुंचने से रोकने की कोशिश करेंगे। इस समय दाइश इराक़ और सीरिया में चुराए हुए तेल को बेच कर बहुत पैसा कमा रहा है। दाइश के आतंकवादी सीरिया और इराक़ में तबाही मचाए हुए हैं। यह गुट इन दोनों पड़ोसी देशों में अपने क़ब्ज़े वाले क्षेत्रों में सैनिकों और आम लोगों के जनसंहार सहित जघन्य अपराध कर रहा है।
पूर्वी सीरिया और उत्तरी तथा पश्चिमी इराक़ के क्षेत्रों पर तकफ़ीरी आतंकवादी गुट का क़ब्ज़ा है। इस गुट ने शिया, सुन्नी, कुर्द, ईसाई, ईज़दी सहित सभी संप्रदायों को धमकी दी है। इराक़ के वरिष्ठ धर्मगुरुओं ने सऊदी अरब, क़तर सहित फ़ार्स की खाड़ी के कुछ अरब देशों को बढ़ते आतंकवाद के लिए ज़िम्मेदार ठहराया है। इस आतंकवादी गुट का सऊदी गुप्तचर संस्था के साथ संबंध है और माना जा रहा है कि इस गुट को अप्रत्यक्ष रूप से इस्राइली शासन का समर्थन हासिल है।
27 अगस्त 2014 - 19:18
समाचार कोड: 633925
वहाबी आतंकवादी गुट दाइश ने हज के समय अपने ही संस्थापक व समर्थक सऊदी अरब पर हमला करने की धमकी दी है।