27 अगस्त 2014 - 19:18
फ़िलिस्तीनियों ने इस्राईल की खोली पोल।

ईरान के संसद सभापति ने कहा है कि फ़िलिस्तीन की अत्याचारग्रस्त जनता ने दर्शा दिया है कि ईश्वर पर भरोसा करते हुए ज़ायोनी शासन जैसी खोखली सैन्य शक्ति पर विजय प्राप्त की जा सकती है।

अबनाः ईरान के संसद सभापति ने कहा है कि फ़िलिस्तीन की अत्याचारग्रस्त जनता ने दर्शा दिया है कि ईश्वर पर भरोसा करते हुए ज़ायोनी शासन जैसी खोखली सैन्य शक्ति पर विजय प्राप्त की जा सकती है।
डा. अली लारीजानी ने बुधवार को संसद की खुली कार्यवाही में ग़ज़्ज़ा में हुए युद्ध विराम की ओर संकेत करते हुए कहा कि ग़ज़्ज़ा की पट्टी पर ज़ायोनी शासन के लगभग दो महीनों के भीषण आक्रमणों के बाद ज़ायोनियों को लज्जाजनक पराजय का सामना करना पड़ा।
ईरान के संसद सभापति ने फ़िलिस्तीनी राष्ट्र को संबोधित करते हुए स्पष्ट किया कि तुम लोग प्रतिरोध और संघर्ष का प्रतीक हो। अली लारीजानी ने ग़ज़्ज़ा युद्ध के दौरान 2141 शहीदों और 11100 घायलों का उल्लेख करते हुए कहा कि यद्यपि इस मुक़ाबले में बड़ी संख्या में निर्दोष फ़िलिस्तीनी शहीद हुए हैं किंतु उन्होंने कड़े और ऐतिहासिक प्रतिरोध से ज़ायोनी शासन को करारी पराजय का स्वाद चखाया।