अहलेबैत समाचार एजेंसी अबना की रिपोर्ट के अनुसार इस्राईली मीडिया ने स्वीकार कर लिया है कि ग़ज़्ज़ा जंग में इस्राईल को हार हुई है। अलमिनार टीवी की रिपोर्ट के अनुसार इस्राईली मीडिया ने आज कहा कि इस्राईल को ग़ज़्ज़ा जंग में फिलिस्तीनी प्रतिरोध की जवाबी कार्यवाही से गंभीर हार का सामना करना पड़ा है और इस्राईल सामाजिक और आर्थिक दृष्टि से अपाहिज होकर रह गया है। इस रिपोर्ट के अनुसार ग़ज़्ज़ा में इस्राईली आक्रामकता के प्रभाव ज़ायोनियों पर स्पष्ट रूप से देखे जा सकते हैं। गौरतलब है फिलिस्तीनी प्रतिरोध की जवाबी कार्यवाही और मिसाइल हमलों के परिणाम स्वरूप इस्राईली डिपरेशन सहित विभिन्न तरह की मानसिक बीमारियों में गिरफ्तार हो चुके हैं। जबकि इस्राईली सरकार की अर्थव्यवस्था और उद्योग व पर्यटन पूरी तरह से ठप हो चुकी है। इस्राईली शासन के सरकारी टीवी चैनल 10 ने घोषणा की है कि इस्राईली जनता में इतना रोब और भय पाया जाता है कि मेडिकल स्टोरों से नसों को आराम पहुंचाने वाली दवाएं खत्म हो चुकी हैं क्योंकि ज़ायोनी उन्हें अधिक खरीद रहे हैं। उधर इस्राईली लेबर पार्टी के प्रमुख ने कहा कि फिलिस्तीनी प्रतिरोध के मिसाइल हमलों का मुकाबला करने में आयरन डोम विरोधी मिसाइल प्रणाली विफल हो चुकी है। गौरतलब है कि इस्राईली अखबार यदीऊत अहारोनूत ने रिपोर्ट दी है कि फिलिस्तीनी प्रतिरोध ने कल से एक सौ तीस मिसाइल बरसाए और आयरन डोम केवल सोलह मिज़ाईलों को तबाह कर सका है। फिलिस्तीनी प्रतिरोध ने हैफ़ा, तेल अवीव और असक़लान पर सैकड़ों मिसाइल बरसाए हैं।
26 अगस्त 2014 - 19:15
समाचार कोड: 633705
इस्राईली मीडिया ने आज कहा कि इस्राईल को ग़ज़्ज़ा जंग में फिलिस्तीनी प्रतिरोध की जवाबी कार्यवाही से गंभीर हार का सामना करना पड़ा है और इस्राईल सामाजिक और आर्थिक दृष्टि से अपाहिज होकर रह गया है।